पांच चरणों से स्थिति साफ, 23 मई को फिर बनेगी मोदी सरकार

लोकसभा चुनाव की जंग अब अपने आखिरी दौर में है. बुधवार को राजधानी दिल्ली में दिग्गज जुटेंगे और वोटरों को साधने की कोशिश करेंगे. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में रैली करेंगे तो वहीं प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी. दिल्ली के अलावा आज हरियाणा में भी पीएम मोदी की भी चुनावी सभा है. 12 मई को दिल्ली और हरियाणा में मतदान होना है, छठे चरण में 7 राज्यों की कुल 59 सीटों पर वोटिंग होनी है.

हरियाणा में मोदी की रैली
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा के फतेहाबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया. रैली में पीएम ने कहा कि देश में पांच चरण हो चुके हैं और स्थिति साफ है कि 23 मई को फिर एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है. 
साध्वी प्रज्ञा ने जारी किया दृष्टि पत्र
भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने अपना दृष्टि पत्र जारी कर दिया है.साध्वी प्रज्ञा ने अपने दृष्टि पत्र में कई मुद्दों पर बात की है. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अभी पूरा तैयार नहीं कर पाई हैं, क्योंकि आज शुभ मुहूर्त था इस वजह से उन्होंने इसे जारी किया है. साध्वी ने बताया कि अभ इस पत्र में बच्चों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को शामिल नहीं किया गया है. साध्वी ने कहा कि वह आज से मोटरसाइकिल पर प्रचार करेंगी, अभी तक वह गाड़ी पर खड़े होकर रोड शो करती थीं लेकिन उन्हें चोट लगी हुई है इस वजह से वह बाइक पर बैठकर प्रचार करेंगी. TwitterFacebook10:32 IST Posted by Mohit Groverदिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मुलाकात की.
देरी से आएंगे नतीजे
उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने आजतक से बात करते हुए कहा कि इस बार चुनावी नतीजों में कुछ देरी हो सकती है. नतीजे इस बार 4-5 घंटे देरी से आ सकते हैं. बता दें कि वीवीपैट-ईवीएम की वजह से इस बार चुनाव नतीजों में देरी आ सकती है.
त्रिपुरा में दोबारा होगा मतदान
चुनाव आयोग ने त्रिपुरा वेस्ट लोकसभा सीट के 168 बूथ पर चुनाव को रद्द कर दिया है और 12 मई को दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है. चुनाव आयोग ने इस सीट पर खराब कानून व्यवस्था का हवाला देकर यहां हुए मतदान को अवैध करार दिया. इस सीट पर 11 अप्रैल को वोट डाले गए थे, अब 12 मई को सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म