रोड शो कर रहे कम्पयूटर बाबा के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे


भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में रोड शो कर रहे कंप्यूटर बाबा के सामने उस समय विकट स्थिति उत्पन्न हो गई जब वहां मोदी-मोदी के नारे लगने लगे. इस दौरान कुछ साधु संत राहुल गांधी के जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे. दिग्विजय के समर्थन में इन दिनों भोपाल में साधु-संतों की भीड़ लगी हुई है. इसी कड़ी में कंप्यूटर बाबा भी दिग्विजय की तरफ से मोर्चा संभाले हुए हैं. मंगलवार को वे सैंकड़ों संतों के साथ धूनी रमाए बैठे तो बुधवार को उन्होंने रोड शो किया. इस दौराब रोड के दौरान ही वहां कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगा दिए. रोड शो में पहुंचे साधुओं ने कांग्रेस का झंडा भी थामा हुआ था. हालांकि एक तरफ जहां साधु-संत कांग्रेस का झंडा थामकर राहुल गांधी के नाम के नारे लगाते हुए निकल रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते नजर आए. इस दौरान थोड़ी अव्यवस्था भी देखने को मिली. उधर भगवा स्कार्फ पर मचे बवाल के बाद DIG इरशाद वाली का बयान सामने आया है. उन्होने सफाई देते हुए कहा कि व्यवस्था में पुलिस ने ऑर्गेनाइजर से वॉलिंटियर्स लिए थे. वॉलिंटियर्स का आउटफिट उनकी च्वाईस है. वॉलिंटियर्स की आयोजकों की ओर से मदद ली गई थी. इसलिए इस तरह के आउटफिट देखने को मिले हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म