30 लाख की डकैती का अभी तक नहीं लगा सुराग घटना के 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

बदरवास। बदरवास नगर में 29 30 अप्रैल की दरमियानी रात्रि हुई डकैती को 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं पुलिस को अभी तक कोई सुराग भी नहीं मिला है वही इस डकैती के बाद चोर 2 स्थानों पर और भी चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं। स्टेट बैंक के पास सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी श्रीकृष्ण शर्मा के घर हुई लूट का कोई भी सुराग अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है बदरवास में कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज में 1223 पर 12 वीं रोड से आते हुए 8 बदमाश दिख रहे हैं वहीं 3:30 पर उसी बारी रोड से वापस जाते हुए भी 8 बदमाश दिख रहे हैं और इस घटना को कार्य करने में कुछ सीसीटीवी फुटेज में 9 लोग दिखाई दे रहे हैं इससे ऐसा लगता है कि एक स्थानीय व्यक्ति भी इस लूट कांड में शामिल है इस घटना के बाद एक एक दिन छोड़कर रेलवे स्टेशन कॉलोनी से एक मोटरसाइकिल और मठ मोहल्ला में बंटी बैरागी के यहां से भी पुलिस करीब 50000 का माल उड़ा ले गए 5 दिनों में हो चुकी तीन घटनाओं से बदरवास वासी  व्यापारी वर्ग में दहशत व्याप्त है सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना को कार्य करने वाले बदमाश 3 घंटे बदरवास में रहे हैं और इतनी बड़ी घटना को अंजाम देकर निर्भीक जाते हुए भी फुटेज में दिख रहे हैं

: एसपी ने दिया था 3 दिन का आश्वासन 6 दिन बाद भी नहीं मिली पुलिस को कोई सफलता
जटना के अगले दिन जब एसपी घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए बदरवास आए थे उस समय बदरवास के ब्राह्मण समाज द्वारा एसपी को लूट कांड का जल्द पर्दाफाश करने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा गया था उस समय एसपी ने ब्राह्मण समाज के लोगों को आश्वस्त किया था कि 3 दिन में ही हम आरोपियों को पकड़ लेंगे लेकिन 6 दिन बाद भी अपराधियों का कोई भी सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है इसके उलट 2 चोरियां और हो चुकी हैं इससे पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खोलती दिख रही है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म