
बुधवार को दिनभर चुनावी सभाओ का दौर जारी रहा इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चौहान ने कई चुनावी सभाओ को संबोधित किया इसी क्रम में कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर स्थित शीतला माता मेला ग्राउण्ड में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के.पी. यादव के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा भी बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे आयोजित की गई जिसमें हजारो की संख्या में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को गुना लोकसभा क्षेत्र में एक जुट होकर जीत दिलाने की बात पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिलचिलाती धूप के बीच मौजूद हजारो कार्यकर्ताओ को दी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी के.पी. यादव ने भी केन्द्र सरकार एवं मोदी द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो के बारे में कार्यकर्ताओ एवं मतदाताओ को बताते हुये आगामी 12 मई को होने बाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओ को मतदान केन्द्र तक ले जाकर मतदान कराने की अपील समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ से की इस दौरान मौजूद लोगो में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा उम्मीदवार केपी यादव, कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, कोलारस मण्डल अध्यक्ष विपिन खैमरिया, भाजपा नेता कल्याण सिंह यादव, भाजपा पार्षद राजकुमार भार्गव, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजेश भार्गव सहित अनेक भाजपा के जनप्रतिनिधि, मदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में कोलारस के शीतला माता मेला ग्राण्उड में बुधवार की दोपहर भाजपा प्रत्याशी केपी यादव के समर्थन में चुनावी सभा सम्पन्न हुई।
Tags
कोलारस
