कोलारस से जुडा मिथक - यहां से चुनाव जीतने बाला पहुंचता है विपक्ष में


कोलारस-बदरवास-गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के लिए होने बाले मतदान में मात्र तीन दिन का समय शेष बचा है कल यानि शुक्रवार की शाम चुनावी सभाऐं एवं माईक से होने बाले प्रचार प्रसार बंद हो जायेगे। इस समय प्रत्याशियो से लेकर कार्यकर्ताओ में लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। किन्तु मतदाताओ की हम बात करें तो इनके दिमाग में कुछ और ही चल रहा है। गुना लोकसभा क्षेत्र के करीब एक हजार के आस-पास मतदाताओ का जब सैम्पिल लिया गया तो उनमें से 75 प्रतिशत से  भी अधिक मतदाताओ की राय थी कि गुना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा द्वारा कमजोर प्रत्याशी उतारने के कारण गुना लोकसभा में कांग्रेस को बढत मिल सकती है किन्तु जब देश में किसकी सरकार बनने बाली है इस पर 90 प्रतिशत मतदाताओ की राय थी कि देश में अगली सरकार भाजपा की जगह एनडीए यानि कि भाजपा के सहयोगी गठबंधन की बनना तय है। जिसके प्रधानमंंत्री मोदी हो सकते है। वहीं कोलारस विधानसभा क्षेत्र से जुडा एक मिथक यानि रोचक तथ्य यह है कि बीते पांच वर्षो के दौरान कोलारस विधानसभा क्षेत्र से लोकसभा एवं विधानसभा के चार चुनावो का परिणाम उठाकर देखा जाये तो कोलारस विधानसभा क्षेत्र की जनता ने पांच वर्ष के दौरान जिन चार प्रत्याशियो को जीत दिलाई है वह विधानसभा से लेकर लोकसभा में विपक्ष में बैठे है इस बार भी पांच वर्षो के दौरान पांचवी बार वही कहानी दोहराई जायेगी या फिर पांच वर्ष से चला आ रहा मिथक इस बार टूट जायेगा। 

शीतला माता ग्राउण्ड में जिस प्रत्याशी की हुई सभा उसे मिली है अभी तक जीत
कोलारस विधानसभा मुख्यालय का यह एक अनोखा रिकॉर्ड है कि विधानसभा मुख्यालय के मध्य कोलारस नगर में स्थित शीतला माता ग्राउण्ड जोकि पचास प्रतिशत अतिक्रमण कारियो की गिरफ्त में पहुंच चुका है जहां बडी चुनावी सभाऐं नही हो पाती किन्तु मैन रोड हाईवे से लगे होने के कारण यहां लोकसभा एवं विधानसभा के उम्मीदवारो द्वारा चुनवा के दौरान चुनावी सभाऐं होती रहती है। कोलारस नगर में स्थित शीतला माता मेला ग्राउण्ड का एक अनोखा रिकॉर्ड भी है यहां लोकसभा से लेकर विधानसभा के चुनावो में जिस प्रत्याशी ने अपने पक्ष में सभा कराई है उसे संख्याबल जिस प्रत्याशी का अधिक रहा है उसका मैसेज कोलारस नगर से लेकर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा है और शीतला माता ग्राउण्ड में जिस प्रत्याशी की सभा बडी संख्या में हुई है उसे आध्यात्मिक के साथ- साथ बडी सभा का मैसेज क्षेत्र में पहुंचने पर जीत मिली है। इसके एक नही बल्कि अनेक उदाहरण हमारे सामने है। जिनमें तीन बार कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुनावी सभाओ के बाद उन्हे लगातार तीन बार जीत मिली। इससे पूर्व पूर्व मंत्री रहे पूरनसिंह बेडिया, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक, पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन, पूर्व विधायक रहे राम सिंह यादव, पूर्व विधायक महेन्द्र यादव से लेकर बर्तमान विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी की चुनावी सभाऐं इस बात की गवाह है कि इनके द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान कोलारस के शीतला माता मेला ग्राउण्ड में चुनावी सभाऐं कराई गई और सभाओ में मौजूद हजारो के संख्या बल  का मैसेज एवं अध्यात्मिक स्थान होने के कारण इन सभी प्रत्याशियो को लोकसभा से लेकर विधानसभा के चुनावो में जीत मिली है। इस बार भी लोकसभा के  भाजपा उम्मीदवार केपी यादव की चुनावी सभा शीतला माता मेला ग्राउण्ड में बुधवार को सम्पन्न हो चुकी है और शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में चुनावी सभा के साथ प्रचार प्रसार पर रोक लग जायेगी। भाजपा एवं कांग्रेस दोनो उम्मीदवारो मैं से जिस प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओ की संख्या अधिक होगी उसका मैसेज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने तथा  अध्यात्मिक दोनो मनोयोग का लाभ प्रत्याशी को कोलारस विधानसभा से बढत बनाने में मिलना तय है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म