पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा पोहरी विधान सभा में करेंगे आम सभा को संबोधित

narottam mishra photo के लिए इमेज परिणाम
शिवपुरी- मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री,दतिया विधायक  नरोत्तम मिश्र  ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी  विवेक शेजवलकर  के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे  मिश्र हैलीकॉप्टर से  2 मई गुरूवार को पोहरी विधानसभा के  बैराड़ मंडल में दोपहर 1 बजे ऐंचबाड़ा तथा पोहरी मंडल के ग्राम बमरा में दोपहर 3 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे सभी विधान सभा में  कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पूर्व मंत्री मिश्र की आम सभा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे।

लोक सभा के सभी ग्राम व नगर केंद्रों पर बैठकें आज 
शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बूथ जीतो चुनाव जीता मंत्र को साकार करने जिले के सभी नगर व ग्राम केंद्र पर बैठके आयोजित की जा रही है जिसके लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं जो अपने अपने प्रभार वाले नगर व ग्राम केंद्रों पर पहुंचकर बैठक लेंगे इन बैठकों में ग्राम नगर केंद्र पर रहने वाले जिला मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता ग्राम केंद्र नगर केंद्र के पालक संयोजक मतदान प्रभारी मतदान संयोजक मतदान समिति सहित उस नगर व ग्राम केंद्र के समस्त कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र की बैठकों में उपस्थित रहेंगे समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि अपने नगर व ग्राम केंद्र की बैठकों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म