वक्फ वोर्ड अध्यक्ष ने कहा हमारी समस्याऐं नही सुनी तो करेंगे मतदान का बहिष्कार


कोलारस-कोलारस वक्फ कमेटी के अध्यक्ष शरीफ खान ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि प्रदेश में सरकार जो भी रही हो हमने कोलारस मुस्लिम समाज की समस्याओ को कमेटी के माध्यम से अवगत कराया किन्तु प्रदेश में पूर्व की सरकारों तथा बर्तमान की सरकार ने कोलारस मुस्लिम समाज की समस्याओ पर कोई ध्यान नही दिया। जिसके चलते कोलारस के मुस्लिम समाज की ओर से नाराजगी व्यक्त करते हुये कमेटी के अध्यक्ष शरीफ खान ने कहा कि समाज के आधा सैंकडा लोगो की मौजूदगी में समाज के लोगो ने प्रदेश की सरकार को अवगत कराते हुये कहा कि प्रदेश की सरकार की प्रतिनिधि मुस्लिम समाज कोलारस की समस्याओ पर ध्यान नही दिया गया तो मुस्लिम समाज 12 मई  को होने बाले लोकसभा चुनाव के मतदान से दूरी बना सकता है कमेटी के अध्यक्ष शरीफ खान ने कहा कि मुस्लिम समाज को कांग्रेस का वोट बैंक लोग मान कर चलते है कोलारस क्षेत्र में लगभग सभी पद कांग्रेसियो के पास मौजूद है किन्तु मुस्लिम समाज की समस्याओ पर किसी ने कोई ध्यान नही दिया। केवल समाज का वोट बैंक कांग्रेस के लोग लेते चले आये है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बैठी है यदि इस समय भी हमारी समस्याओ पर ध्यान नही दिया तो समाज के लोग मतदान से दूरी बना सकते है 


कब्रिस्तान की भूमियो पर अतिक्रमण तथा शादी हाउस की समस्या को हल करने की मांग
बक्फ कमेटी के अध्यक्ष शरीफ खान ने कहा कि विगत दिवस 30 अपे्रल को समाज के मुख्य लोगो की बैठक आयोजित कर समाज के लोगो ने कहा कि 12 मई को होने बाले मतदान से पूर्व कब्रिस्तान की भूमियो से अतिक्रमण एवं अबैध रूप से निर्मित कुटीरो को हटाने तथा समाज के लिए शादी हाउस की मांग पर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियो ने आकर समाज के सामने दोनो समस्याओ को हल करने का आश्वासन नही दिया तो समाज के लोग मतदान में कम मात्रा में भाग अथवा मतदान का बहिष्कार करेगे।  कमेटी के अध्यक्ष शरीफ  खान ने कहा कि बैठक के दौरान कोलारस मुस्लिम समाज के अनेक लोग मौजूद थे। जिनमें प्रमुख रूप से शामिल लोगो में शरीफ खान, गडटू शाह, मकसूद काजी, शाकिर राईन, जाहिद खान, शहजाद गोडर, इकवाल मोहम्मद, बरी राईन, शरीफ राईन, मुवीन काजी, मूवीन खान, अमजद काजी, अजीज राईन, गुडडू शाह, आविद अली, राजू शाह, इमरान खान, रहीश शाह, इरफान खान, मोहिज अली, इरशाद शाह, इरशाद अली, इरफान अली, इकवाल शाह, अनीश खान, सोहिल खान, आदिव खान, सत्तार कुर्रेशी,  पप्पू कुर्रेशी, उसमान कुर्रेशी, गुडडू खान, लतीफ खान, बल्ला पठान, इमरान काजी, मुवीन काजी, अफसर काजी, समद काजी सहित समाज के अनेक लोगो के अलावा महिलाओ की मौजूदगी में समाज के लोगो ने यह निर्णय लिया कि समाज की दोनो समस्याओ पर प्रदेश की सरकार ने जल्द निर्णय नही लिया तो लोकसभा सहित आगामी चुनावो मे ंमुस्लिम समाज किसी भी दल का सहयोग नही करेगे और मतदान का वहिष्कार करने के लिए विवश होगे। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म