कोलारस-कोलारस में रामजी के बडे मंदिर पर 1 मई की देर शाम सर्व ब्राहा्रण समाज की बैठक का आयोजन भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर समाज की प्रमुख कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राहा्रण समाज के जिलाध्यक्ष रामजी व्यास द्वारा की गई। बैठक में विशेष अतिथि सर्व ब्राहा्रण समाज के संयोजक रामेश्वर दयाल भार्गव कैथ बाले सहित कमेटी के प्रमुख लोगो की मौजूदगी में नई कमेटी तथा कार्यक्रम के बारे मे ंसमाज के लोगो के सुझाव लिए गये जिसमें आगामी कार्य क्रम एवं अगले एक वर्ष तक के लिए पुरानी कमेटी को यथावत रखने तथा गोपाल गुढा बालो को सर्व ब्राहा्रण समाज का पुन: अध्यक्ष चुना गया। बैठक के दौरान समाज के लोगो ने राय रखी कि 23 मई को मतगणना होने के कारण आचार संहिता लागू रहेगी इस कारण चल समारोह एवं अन्य आयोजन करने के लिए अनुमति तथा शादी विवाह से लेकर चुनावी कार्य में समाज के लोग व्यस्त रहेगे जिसके चलते 7 मई मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के दिन रामजी के बडे मंदिर पर मंगलवार की सुबह 9 बजे समाज के लोगो के द्वारा महाआरती तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया पूर्ण हो जाने तथा आचार संहिता समाप्त हो जाने के बाद आगामी 26 मई को रामलीला मैदान हनुमानजी के मंदिर प्रांगण में पूर्व की तरफ इस बार भी रविवार 26 मई को सम्मान समारोह, विचार विमर्श के साथ स्नेह भोज का आयोजन करने का निर्णय कमेटी के द्वारा लिया गया। 26 मई को होने बाले सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हेमन्त कटारे को आमंत्रित करने के अलावा अन्य अतिथियो एवं समाज की प्रतिभावान छात्रो एवं अन्य समाज के लोगो का सम्मान 26 मई रविवार को रामलीला मैदान में मौजूद सर्व ब्राहा्रण समाज के सभी लोगो की उपस्थिति में आयोजित करने का निर्णय कमेटी के द्वारा लिया गया। जिसकी तैयारियां 12 मई को होने बाले मतदान के अगले दिन से प्रारंभ करने की बात कमेटी के लोगो ने प्र्रेस रिलीज के माध्यम से सरदार गुढा बालो के द्वारा दी गई।
Tags
कोलारस