गुना संसदीय सीट से भारतीय जनतापार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने पर गुरुवार को सिटी कोतवाली में दो कांग्रेसी युवकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए हैं। गुना सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ.केपी यादव के विरुद्ध अजय प्रताप सिंह रुहानी प्रदेश उपाध्यक्ष मप्र किसान कांग्रेस निवासी शिवपुरी एवं आदित्य शर्मा निवासी ग्वालियर द्वारा दो अलग-अलग ब्रेकिंग न्यूज दर्शा कर भ्रामक पोस्टे फेसबुक पर पोस्ट कीं गई थीं, जिनको लेकर डॉ.केपी यादव द्वारा सिटी कोतवाली में बुधवार की रात उनके विरुद्ध सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक अफवाहें फैलाने की शिकायत दर्ज की गई। उक्त प्रकरण को जांच में लेने पर सही पाए जाने पर टीआई प्रेमप्रकाश मुदगल द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध 171 च एवं 171 छ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
समर्थन न मिलने से बौखलाए सिंधिया:डॉ.केपी
अशोकनगर,02मई (हि.स.)। गुना सीट पर भारतीय जनतापार्टी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे डॉ.केपी यादव ने कहा है कि कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्षेत्र में समर्थन न मिलने से वह बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं। जिसको लेकर सिंधिया के समर्थक अपनी बौखलाहट में उनके विरुद्ध अनर्गल प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्य-सत्य होता है झूठ-झूठ होता है, अपने झूठ के दम पर राजनीति करने वाले सिंधिया की पोल पूरी तरह से खुल चुकी है। इसी बात का नतीजा है कि पहले इनके द्वारा उनके विरुद्ध षणयंत्र रचे गए और अब भ्रामक प्रचार कर अपनी खीज निकाल रहे हैं। पर इस बार जनता बहुत जागरूक हो चुकी है, वह इनके किसी भ्रम में नहीं आने वाली और इनका पूरा भ्रम जाल 12 मई के बाद टूटता दिखाई देगा।
Tags
शिवपुरी
