गुरूवार को कोलारस नगर में कांग्रेस प्रत्याशी सिंधिया के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे पूर्व विधायक हेमंत कटारे से जब सर्व ब्राहा्रण समाज के लोगो ने कहा कि आपके कहने पर हम कांग्रेस के पक्ष में हो सकते है किन्तु हमें यह बताया जाये कि पूर्व सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी जिन्हे कांग्रेस ने पार्टी से वाहर निकाला उनकी वापसी अभी तक क्यो नही की गई। इसके अलावा चंदेरी के नगर परिषद अध्यक्ष भूपेन्द्र द्विवेदी, पूर्व विधायक हरीवल्लभ शुक्ला, पूर्व विधायक गणेश गौतम, बरिष्ठ अभिभाषक घनश्याम पाठक,युवा कांग्रेस नेता अजयराज शर्मा जो कि पूर्व विधायक के नाती है इन कांग्रेसी नेताओ के साथ कांग्रेस के द्वारा शौतेला व्यवहार किया गया। न तो अभी तक सत्यव्रत चतुर्वेदी को पार्टी में शामिल किया गया और न ही क्षेत्र के ब्राहा्रण समाज के नेताओ को विधानसभा का टिकिट एवं संगठन से लेकर मंत्री मण्डल में समाज के लोगो की संख्या एक दर्जन से घटा कर एक तक पहुंचाने के कारण सर्व बा्रहा्रण समाज के लोगो ने कांग्रेस के प्रति नराजगी को पूर्व विधायक हेमंत कटारे के समक्ष रखा। जिस पर कटारे ने पूर्व सांसद चतुर्वेदी सहित समाज की अन्य विषयो पर सांसद सिंधिया के समक्ष बात रखने का आश्वासन दिया।
मैं अपने समाज के परिजनो के बीच आकर अपना पन महसूस कर रहा हूँ- पूर्व विधायक कटारे
कोलारस-गुना लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने बाली कोलारस विधानसभा क्षेत्र में विगत कई दिनो से मतदाताओ के बीच पहुंच रहे पूर्व विधायक हेमंत कटारे जब गुरूवार को कोलारस नगर में समाज के लोगो के बीच कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में वोट मांगने की अपील करने पहुंचे इस बीच समाज के लोगो के बीच पहुंचने पर हेमंत कटारे ने कहा कि ब्राहा्रण समाज मेरा परिवार है और पूरा देश मेरे लिए एक घर के समान है जब भी मैं अपने परिजनो एवं समाज के बीच पहुंचता हूँ मुझे विशेष प्रसंशा होती है कटारे ने कहा कि सिंधिया जी विकास के मसीहा है हम सब लोग उनसे जुड कर उनके साथ चलेगेे तो समाज एवं क्षेत्र दोनो को लाभ मिलेगा। गुरूवार को कोलारस नगर में हेमंत कटारे द्वारा समाज के अनेक लोगो के बीच घर-घर पहुंचकर जन सम्पर्क करते हुये कांग्रेस केे पक्ष में मतदान करने की अपील की इस बीच प्रेस मीडिया के मुख्य कार्यालय दैनिक आचारण कार्यालय केशव गुरू का बगीचा मानीपुरा में भी पूर्व विधायक हेमंत कटारे पहुंचे जहां पत्रकार हरीश भार्गव एवं कैथ बाले परिवार द्वारा पूर्व विधायक कटारे का स्वागत किया गया।
Tags
कोलारस
