देश की सुरक्षा और विकास के लिए मोदी सरकार जरूरीः जयाप्रदा

शिवपुरी- देश की सुरक्षा, मान-सम्मान और विकास के लिए नरेन्द्र मोदी  का फिर से प्रधानमंत्री बनना बहुत जरुरी है। देश की जनता इस बात को महसूस कर रही है और हर दिल की यही इच्छा है। मोदी जी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में महिलाओं,  गरीबों, किसानों सहित हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। मोदी जी का पांच सालों का कार्यकाल उनकी उपलब्धियों का प्रमाण है। यह बात गुरुवार को फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद जयाप्रदा ने ग्वालियर लोकसभा शिवपुरी के करेरा में पार्टी प्रत्याशी श्री विवेक शेजवलकर के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए कही।  
 *चुनाव तय करेगा देश की दिशा* 
फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि इस बार का चुनाव महत्वपूर्ण है। यह चुनाव तय करेगा कि देश किन हाथों में रहेगा और उसकी दिशा क्या होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने मजबूत इरादों, दृढ़ इच्छा शक्ति से देश को सुरक्षित बनाने का काम किया है। उन्होंने भ्रष्टाचार का सफाया किया है और किसानों तथा महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बात विपक्षी दलों को रास नहीं आ रही है,  इसलिए वे मोदी जी के खिलाफ एक हो गए हैं।
 *कांग्रेस ने दिया धोखा* 
फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद जयाप्रदा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने किसानों से कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया है। बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखा दिया है। सरकार ने बिजली के बिल हॉफ करने की घोषणा की थी, जो पूरी नहीं हुई। ऊपर से बिजली की कटौती और शुरू हो गई, जिससे लोग परेशान हैं। लोगों की परेशानी यह बहरी सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस वादाखिलाफी के लड़ाई हम सब मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आप अपने प्रत्याशियों  विवेक शेजवलकर को जिताकर दिल्ली भेजें और प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें। 

भगवा को आतंकवाद से जोड़ने पर कांग्रेस को माफी मांगना चाहिए-राकेश सिंह
 चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है इस बार के चुनाव में आप सिर्फ अपने सांसद का चुनाव नहीं कर रहे बल्कि आप अपना मत डालने का बटन तब आएंगे तो आप अपने देश के भविष्य को भी सुनेंगे देश में धर्म का रास्ता किया अधर्म का रास्ता में से किसी एक को चयन करने वाला चुनाव है धर्म का रास्ता में है कि सबका साथ सबका विकास के मंत्र को साकार करें जबकि या धर्म का रास्ता है जो किसी एक परिवार का विकास बाकी सभी समाजों का विनाश व राष्ट्रीय अपमान करें हमें विचार करना होगा कि देश सम्मान के रास्ते पर विकास के रास्ते पर आगे जाए तो हमें पिछले 5 वर्षों का  नरेंद्र मोदी  का कार्यकाल ध्यान रखना है यदि नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं होती तो क्या गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास के पक्के मकान बन पाते तो क्या उस जिला के गैस चूल्हा और सिलेंडर पहुंच पाता माता बहनों के सम्मान के लिए 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय का निर्माण हुआ होता किसानों को उनकी उपज का पर्याप्त आम मिल सके उसके लिए किसानों के सम्मान की चिंता पहली बार मोदी जी ने की है किसान सम्मान निधि की घोषणा मोदी जी ने की जो देश में 5 एकड़ से कम किसानों को ₹6000 सालाना उनके खाते में पहुंचे हैं देश के कई राज्यों में है राशि पहुंचना भी शुरू हो गई है लेकिन मध्य प्रदेश में किसानों के खाते में राशि नहीं पहुंची इसलिए नहीं पहुंची भाइयों क्योंकि  विधानसभा में यहां कांग्रेसी सरकार बन गई और काग्रेस ने सोचा यदि यह राशि किसान के खाते में पहुंच गई तो वे दोनों हाथों से भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देगा नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दे गया इसलिए उन्होंने किसानों की सूची ही नहीं पहुंचाई मैं इस मंच के माध्यम से पूछना चाहता हूं ज्योतिरादित्य  जी आप बहुत बड़े नेता हैं अगर राजनीति करना है तो हमारे साथ करो प्रदेश के किसानों के साथ राजनीति मत करो।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म