अखिल विश्व गायत्री परिवार, युग निर्माण योजना द्वारा युग परिवर्तनकारी गतिविधियों को द्रुतगामी बनाने एवं राष्ट्र की कुंडलिनी जाग्रत करने, जन-जन को यज्ञ और गायत्री की सनातन परम्परा से जो?ने के लिए एक अभूतपूर्व आध्यात्मिक महाप्रयोग विश्व-वसुधा रूपी धरातल पर किया गया।2 लाख 40 हजार साधकों द्वारा 2 लाख 40 हजार घरों में एक साथ 9 बजे से 12 बजे के मध्य गायत्री यज्ञ सम्पन्न किया गया इस विशाल आध्यात्मिक प्रयोग में समस्त विश्व में 2 लाख 40 हजार कुंडी यज्ञशाला में सभी ने अपनी भागीदारी की। इसी तारतम्य में कोलारस नगर के 250 घरों में और कोलारस ग्रामीण क्षेत्र में भी कई घरों में यज्ञ का आयोजन किया गया। और गायत्री मंत्र की 24 आहुतियां देकर राष्ट्र को पर्यावरण और सुख सम्रद्ध बनाने की कामना की गई। जो यज्ञ करना नही जानते उन लोगो ने उस समय पर 24 दीपक जलाकर परिवार के साथ बैठ कर 24 गायत्री मंत्र की आहुति देकर इस प्रयोग का हिस्सा बने है। अपनी स्थिति- परिस्थिति के अनुरूप इस आध्यात्मिक महाप्रयोग में लोगो ने भागीदार बन कर लाभ उठाया। विश्व स्तरीय विराट गृहे गृहे यज्ञ एवं गायत्री साधना महा अनुष्ठान 2 जून रविवार 2019 सूर्योदय से अपरान्ह 1 बजे के बीच सभी गायत्री परिजनों ने अपनी-अपनी भागीदारी दी और अपने घर में स्वयं या गायत्री परिजन के माध्यम से यज्ञ सम्पन्न कराया।
Tags
कोलारस