जिस पंडित ने फेरे करवाए उसके साथ ही भागी दुल्हन

मध्‍य प्रदेश में सिरोंज के टोरी बागरोद से हैरान करने वाली खबर आई है। बताया जा रहा है यहां एक दुल्‍हन शादी के 15 दिन बाद उस पंडित के साथ भाग गई, जिसने मंडप में उसके फेरे करवाए थे।

खबर है कि 21 साल की युवती की शादी गंजबासौदा के पास स्थित आसट गांव निवासी एक युवक से सात मई को हुई थी। इस शादी में टोरी बागरोद के मंदिर के पुरोहित विनोद शर्मा ने शादी की सभी विधियां करवाई थी।

शादी के बाद लड़की तीन दिन बाद मायके लौटी। इसी बीच 23 मई की रात जब दुल्हन के परिवार वाले एक अन्‍य शादी समारोह में व्‍यस्‍त थे, तब युवती उसी पंडित विनोद के साथ फरार हो गई। जानकारी के मुताबिक जिस शादी में दुल्हन के परिवार वाले शरीक होने गए थे उस शादी में भी फेरे करवाने की जिम्मेदारी पंडित विनोद को ही दी गई थी। लेकिन शादी की रस्मों के पहले ही विनोद गायब हो गया।

जब पंडित विनोद की तलाश शुरू हुई, तो पता लगा कि दुल्हन भी घर से गायब है। इसके बाद उसके परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने यहां मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंडित विनोद और नवविवाहिता युवती के बीच करीब 2 साले से अफेयर चल रहा था।

पंडित विनोद पहले से शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्‍नी के अलावा दो बच्‍चे भी हैं और घटना वाले दिन से उसका पूरा परिवार गायब है। पुलिस के मुताबिक, नवविवाहित युवती करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये कैश भी अपने साथ लेकर गई है, जो उसे ससुराल पक्ष की ओर से मिले थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म