राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को नेषनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश श्री आर.बी.कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विशेष न्यायाधीश श्री अरूण कुमार वर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री प्रमोद कुमार सहित समस्त न्यायाधीशगण, स्टॉफ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस लोक अदालत में न्यायालय में लंबित कुल 2 हजार 275 प्रकरण रखे गए। जिसमें 556 प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण कर 05 करोड़ 94 लाख 41 हजार 142 रूपए का अवार्ड पारित किया गया। इस लोक अदालत में 1616 लोग लाभांवित होंगे। लोक अदालत में प्रिलिंटिगेशन के कुल 3 हजार 724 प्रकरण रखे गए जिनमें से 206 प्रकरणों का निराकरण कर 30 लाख 36 हजार 725 रूपए का अवार्ड पारित किया गया। जिससे लगभग 222 लोगों को लाभ मिला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला शिवपुरी से प्राप्त जानकारी अनुसार लोक अदालत में 202 आपराधिक शमनीय प्रकरणों में 41 लाख 04 हजार रूपए का अवार्ड, 121 चेक बाउंस के प्रकरणों में 17 करोड़ 25 लाख 6 हजार 450 रूपए का अवार्ड, 76 मोटर दुर्घटना क्लेम के प्रकरणों में 13 करोड़ 76 लाख 8 हजार 900 रूपए का अवार्ड, 82 सिविल प्रकरणों में 23 करोड़ 48 लाख 9 हजार 642 रूपए का अवार्ड, 33 विद्युत (लंबित एवं प्रीलिटिगेशन) के प्रकरणों में 8 लाख 22 हजार 150 रूपए का अवार्ड पारित किया गया। जबकि लोक अदालत में 42 पारिवारिक प्रकरणों का भी निराकरण किया गया।