इंदौर में ऑटो ड्राइवर से मारपीट, कांग्रेस MLA का भाई गिरफ्तार

 मारपीट के आरोप में कांग्रेस विधायक का भाई गिरफ्तार (ANI) मध्य प्रदेश में इंदौर-एक से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के चचेरे भाई कमल शुक्ला को पुलिस ने एक ऑटो चालक से मारपीट करने और गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इंदौर के मरीमाता चौराहे पर सलीम नाम के ऑटो चालक से शुक्ला का विवाद हुआ था.
इस केस में एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कमल फायर करता हुआ साफ दिख रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कमल को गिरफ्तार कर लिया है रिवॉल्वर भी जब्त कर ली है.
MP: Kamal Shukla, cousin of Sanjay Shukla, Congress MLA from Indore-1, arrested for allegedly firing in the air & then beating up a rickshaw driver in Indore. Ajay Verma, SHO says, "Accused will be produced before Judicial Magistrate. We are trying to procure CCTV footage" (13.7)
16 people are talking about this
पुलिस ने बताया कि आरोपी को ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी पेश करने की कोशिश में है. बताया जा रहा है कि कमल शुक्ला अपनी कार से मरीमाता चौराहे से गुजर रहा था कि तभी एक ऑटो से उसकी टक्कर हो गई, जिसके बाद कमल और ऑटो ड्राइवर में जमकर विवाद हुआ और कमल ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर कर दिया.

वहीं कमल शुक्ला का कहना है कि ऑटो चालक ने स्क्रू ड्राइवर से उस पर वार करने की कोशिश की थी, जिस पर उन्होंने हवाई फायर किया. दूसरी तरफ ऑटो चालक ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कमल पर दबंगई  का आरोप लगाया और कहा कि उसने उसके साथ मारपीट की और गोली चलाकर धमकाया भी. बहरहाल, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म