आधार पंजीयन के नाम पर ऑपरेटर ले रहा है 100 से लेकर 150 रूपये


aadhar panjiyan karte operator photo के लिए इमेज परिणाम
कोलारस-केन्द्र सरकार के द्वारा आम लोगो को योजनाओ का लाभ आसानी से मिल सके इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। परन्तु आधार पंजीयन करने बाले ऑपरेटर आम जनता को पंजीयन करने एवं अपडेट करने के नाम पर 100 से लेकर 150 रूपये तक बसूल रहा है। शिवपुरी जिले में शिवपुरी शहर के बैंको में आधार पंजीयन का कार्य चल रह है और कोलारस में के लोग आधार पंजीयन के लिए शिवपुरी जाते है और लोगो की मजबूरी का फायदा कोलारस में आकर गुप-चुप तरीके से एक ऑपरेटर भरपूर उठा रहा है। कोलारस के सदर बाजार कॉपरेटिव बैंक के सामने शिवपुरी से प्रत्येक शनिवार को एक ऑपरेटर आता है और वह यहां पर अबैध रूप से आधार पंजीयन करने में जुटा हुआ है। और मजबूरी वश लोग उसे मुंह मांगा रूपया देकर पंजीयन करा रहे है। प्रत्येक शनिवार को उक्त ऑपरेटर द्वारा कोलारस में चोरी छुपे आधार पंजीयन किये जा रहे है। किसान सम्मान निधि एवं आवास योजना, स्कूल एवं कॉलेजो  में आधार कार्ड की आवश्यकता है जिसका फायदा शनिवार को कोलारस की पुरानी बस्ती में सदर बाजार में आधार पंजीयन करने बाला ऑपरेटर उठा रहा है।
इनका कहना है
कोलारस में पहले आधार पंजीयन हो रहे थे परन्तु बंद होने के चलते लोग परेशानियां उठा रहे है इसका फायदा शिवपुरी से प्रति शनिवार को आने बाले ऑपरेटर द्वारा भरपूर उठाया जा रहा है और वह नि:शुल्क आधार पंजीयन  के 100 से लेकर 150 रूपये बसूल रहा है। जो कि नियमो के विरूद्घ है और प्रशासन को इस पर कार्यवाही करना चाहिए।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष 
पूर्व एनएसयूआई 
दीपक बत्स

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म