मध्य प्रदेश में सचिव की जगह कर दिया सरपंच का तबादला

Photo- ANI
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आए दिन तबादले किए जा रहे हैं. इसी बीच रीवा जिले में अब एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां तबादले की हड़बड़ी में एक सचिव की जगह सरपंच का ही ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया गया.
दरअसल, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब विधानसभा में देवतालाब से बीजेपी के विधायक गिरीश गौतम ने कमलनाथ सरकार को तबादलों पर घेरते हुए कहा कि मंत्री तबादलों में इतने व्यस्त हैं कि पंचायत सचिव की जगह सरपंच का ही तबादला कर दिया.
विधायक ने सदन में जिला पंचायत रीवा के पांच जुलाई के आदेश का जिक्र किया. विधायक ने बताया कि रीवा जिले के ग्राम पंचायत शिवपुरवा की प्रभारी सचिव विभा द्विवेदी की बजाय सरपंच बिहारी लाल पटेल का ही तबादला कर दिया गया.
वहीं कमलनाथ सरकार में ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि सरकार के स्तर पर गलती नहीं बल्कि लिपिकीय गलती है. निचले स्तर के लोगों को अधिक सावधान रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.
MP: Transfer order released for Sarpanch instead of Secretary by administration in Rewa. K Patel, State Min says,"Ppl on lower level should've been more careful, we've ordered a probe, action to be taken against whoever is responsible. Error didn't happened at govt's level"(12.7)
See ANI's other Tweets

मामले में शिवराज सरकार में मंत्री रहे बीजेपी विधायक विश्वास सारंग ने भी आरोप लगाया कि सरकार तबादला उद्योग में मस्त है इसलिए उसने यह भी ध्यान नहीं कि सरपंच का तबादला नहीं होता. आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में पैसे दो और कुछ भी संभव है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म