संसद में मोदी से मिला उनका ‘खास दोस्त’, PM ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

PM मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद सत्यनारायण जटिया का परिवार (टि्वटर)
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बच्चे की तस्वीर साझा की, इसमें वो एक छोटे बच्चे के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं. इस तस्वीर के जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि यह बच्चा कौन है. लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे. बता दें यह बच्चा कोई और नहीं बल्की बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जटिया की पोती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर मेहमानों से मुलाकात करते रहते हैं. इन मेहमानों में देश-विदेश के लोग शामिल होते हैं. इस बीच मंगलवार को उनसे एक खास मेहमान मिलने आया, जिसकी तस्वीरें पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं. प्रधानमंत्री इन तस्वीरों में एक छोटे बच्चे के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कैप्शन लिखा, 'आज संसद में एक बेहद खास दोस्त मुझसे मुलाकात करने के लिए आया.' इस तस्वीर में मेज पर कुछ चॉकलेट भी रखी हुई दिख रही हैं.
इससे पहले प्रधानमंत्री के जापान दौरे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वे एक छोटे बच्चे के कान खींचते हुए नजर आए थे. इसके अलावा एक बार जब पीएम मोदी दिल्ली की मेट्रो में सफर करते नजर आए तो भी उन्होंने पास में बैठे बच्चे के कान खींचे थे, जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म