शिक्षकों को सेवाकालीन शाला सिद्धि, दक्षता उन्नयन प्रशिक्षण संपन्न

कोलारस - कोलारस नगर के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में राज्य शासन के आदेश अनुसार 8 जुलाई से 22 जुलाई तक तीन चरणों में प्राथमिक शिक्षकों का प्रशिक्षण शाला सिद्धि एवं दक्षता उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया है इस प्रशिक्षण में ब्लॉक के प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों को मेरी शाला ऐसी हो शाला सिद्धि दक्षता उन्नयन पर गतिविधि आधारित प्रदान किया गया जिसमें बीआरसीसी जीएस गोलियां प्रशिक्षण प्रभारी एम एल चौधरी राजकुमार दोहरे दामोदर प्रसाद दीपक भगोरिया के नेतृत्व में  मुख्य शिक्षक दीपक गुप्ता रामस्नेही गुप्ता सुकमाल् जैन विजय कुमार शर्मा एवं राजकुमार चौहान द्वारा प्रदान किया गया शिक्षकों ने अपनी साला को बेहतर बनाने के लिए उसके आयाम मानक एवं उनके स्तरों को निर्धारित करना सीखा जिससे सभी बच्चे भयमुक्त एवं आनंदई वातावरण में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें इसके लिए शिक्षा कौन है विभिन्न हिंदी एवं गणित के तरीकों को समझा प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बीआरसीसी द्वारा सभी शिक्षकों को प्रेरक उद्बोधन दिया गया जिसके बाद सभी प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों ने उक्त कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन का आश्वासन दिया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म