मत पडो चक्कर में कोलारस नगर परिषद फिर रहेगी कांग्रेस के कब्जे में- भाजपा नेता भदौरिया



कोलारस-कोलारस विधानसभा मुख्यालय के भाजपा नेता एवं पूर्व एल्डर मैन नाथू सिंह भदौरिया ने प्रेस को जानकारी देते हुये बताया कि कोलारस नगर परिषद की स्थापना से लेकर जब भी दलीये आधार पर चुुनाव हुये हर बार कांग्रेस का कब्जा रहा है। बीच में कभी-कभी भले ही भाजपा के कार्यकर्ता रहे हो किन्तु परिषद सदा से कोलारस नगर परिषद में कांग्रेस की रही है। भाजपा नेता भदौरिया ने कहा कि कोलारस नगर में कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित होने के एक नही बल्कि अनेक कारण है जिसके चलते कोलारस नगर परिषद में कांग्र्रेस का कब्जा चला आ रहा है। भदौरिया ने कहा कि भाजपा के कई शीर्ष नेता नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे के साथ संयुक्त रूप से व्यापार व्यवसाय करते है और चुनाव के दौरान जब कोई भाजपा का प्रत्याशी चुनाव लडता है तो भाजपा के शीर्ष नेता अपना व्यापारिक भागीदारी को बनाये रखने के लिए अपने घरो में जाकर बैठ जाते है भाजपा नेताओ की व्यापार के चलते दोगुली नीति के कारण कोलारस नगर परिषद में सदा से कांग्रेस का कब्जा रहा है। और इसी वर्ष होने बाले नगर परिषद के चुनावो में पुन: कांग्रेस का कब्जा रहने का दाबा भाजपा नेता भदौरिया ने किया है। 


भाजपा उम्मीदवार उतारकर कराती है छोटे कार्यकर्ताओ की फजीहत 
कोलारस के भाजपा नेता भदौरिया ने कहा कि इसी वर्ष संभवत: दीपावली के बाद कोलारस नगर परिषद के लिए चुनाव हो सकते है भदौरिया ने कहा कि नगर परिषद पर हमेशा से कांग्रेस का कब्जा रहा है उसका सबसे बडा कारण भाजपा के शीर्ष नेताओ का कांग्रेस के उम्मीदवार के साथ व्यापारिक गठबंधन मुख्य वजह है जिसके चलते भाजपा से कितना भी ताकतवर या बहुसंख्यक समाज का उम्मीदवार क्यो न उतारे गये हो सभी चुनावो में भाजपा के उम्मीदवारो को हार का सामना करना पडा है। क्योकि भाजपा केे शीर्ष नेता व्यापारिक समझोते के चलते चुनाव में दिखाई नही देते या फिर विरोध करते है जिसके कारण भाजपा के उम्मीदवार जितने भी नगर परिषद के चुनाव हुये सभी चुनावो में भाजपा को हार का सामना करना पडा। भदौरिया ने कहा कि आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा उम्मीदवार न उतारे इसमें भाजपा के छोटे कार्यकर्ता का भला हो जायेगा क्योकि बडे कार्यकर्ता व्यापारिक समझोते के कारण अपना उल्लू सीधा कर लेते है जबकि छोटे कार्यकर्ता यदि घर बैठ जाते है तो वागी कहलाते है और भाजपा प्रत्याशी का कार्य करते है तो नगर परिषद के चुनाव में हार मिलने के बाद पांच वर्ष तक शासन से मिलने बाली योजनाओ के लाभ  को तरश्ते है कोलारस नगर परिषद में ऐसे एक सैंकडा उदाहरणो का भाजपा नेता भदौरिया ने दाबा किया है जिनमें भाजपा के शीर्ष नेता अपने ही उम्मीदवार को हराने के बाद व्यापारिक लाभ ले चुके है। जिन भाजपा के कार्यकर्ताओ ने बगवत करके चुनावो में कांग्रेस का साथ दिया उन्हे शासन की योजनाओ का लाभ मिला और जिन कार्यकर्ताओ ने ईमानदारी के साथ पार्टी का कार्य किया वह शासन की योजनाओ का लाभ लेने के लिए तरस रहे है। इसी के चलते छोटे कार्यकर्ताओ के ऊपर बगावत करने अथवा चुनाव में हार के बाद पांच वर्ष तक परेशान न होना पडे इसके लिए भदौरिया ने आगामी चुनाव में भाजपा से उम्मीदवार न उतारने की मांग की है। साथ ही पार्टी से कहा कि यदि उन्हे प्रमाण चाहिये तो वह एक नही अनेक प्रमाण देने को तैयार है। जिनमें शीर्ष नेताओ की बगावत से लेकर चुनाव में मिली हार के बाद छोटे कार्यकर्ताओ की पांच वर्ष तक उपेक्षा भदौरिया कि भले ही कोलारस विधानसभा की जनता ने विधानसभा एवं लोकसभा के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारो को जिताया हो किन्तु नगर परिषद के चुनावो में भाजपा के शीर्ष नेताओ के व्यापारिक गठबंधन के कारण इस बार भी नगर परिषद पर कांग्रेस की जीत दिखाई दे रही है। जिसको लेकर भाजपा नेता भदौरिया ने प्रेस के माध्यम से अपनी बात पार्टी तक पहुंचा कर छोटे कार्यकर्ताओ की पीडा व्यक्त की है। जिसके लिए पार्टी द्वारा प्रमाण मांगने पर वह कई प्रमाण देने को तैयार है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म