बडे माफियाओ से मिलकर प्रशासन ने सिंध की रेत भण्डारण पर की छापामार कार्यवाही



कोलारस-कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने बाले ग्राम साखनौर, पिपरौदा बुजुर्ग में सिंध की रेत का वर्षा ऋतु से पूर्व किये गये भण्डारण पर रविवार की सुबह से लेकर शाम तक रेत को जप्त करने की कार्यवाही को अंजाम दिया। प्रशासन द्वारा सिंध की रेत पर कार्यवाही करने का जो कारण बताया गया उसके अनुसार पिपरौदा बुजुर्ग के स्कूल में शिक्षक के साथ हुये विवाद के बाद रेत भण्डारण के वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा कलैक्टर शिवपुरी के मोबाईल पर भेजे गये जिसके बाद कलैक्टर द्वारा माईनिंग जिला अधिकारी एवं कोलारस एसडीएम को उक्त वीडियो फार्वड करके उनसे कार्यवाही के बारे में पूछा गया जिसके चलते माईनिंग विभाग शिवपुरी, राजस्व विभाग कोलारस एवं पुलिस प्रशासन कोलारस-लुकवासा द्वारा संयुक्त टीम बनाकर रविवार की सुबह से लेकर शाम तक साखनौर एवं पिपरौदा में भण्डारित करीब 5 हजार ट्रॉली रेत में से 50 ट्रॉली मात्र जप्त करने की कार्यवाही प्रशासन द्वारा रविवार को की गई। प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही से रेत से अपना जीवन यापन करने बाले छोटे कारोवारी एवं मजदूरो के रोजगार पर प्रशासन ने रविवार को कार्यवाही बडे रेत माफिया एवं गिटटी का गोरख धंधा करने बालो की मदद से रविवार को पांच हजार रेत के भण्डारण में से मात्र 50 ट्रॉली रेत जप्त करके कोलारस में मंगाकर खनापूर्ती की है। 


रेत माफियाओ के डम्पर मंगाकर प्रशासन की कार्यवाही सवालो की घेरे में
रविवार को प्रशासन द्वारा कोलारस जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम साखनौर एवं पिपरौदा बुजुर्ग में भण्डारित सिंध की रेत में से करीब 50 ट्रॉली रेत की जप्त करके कोलारस के रेस्ट हाउस में रेत को रखा गया प्रशासन द्वारा जप्त रेत को साखनौर एवं पिपरौदा बुजुर्ग से कोलारस तक लाने में जिन वाहनो का उपयोग एवं जेसीवी मंगाई गई उनके मालिक तथा कारोबार पर गौर किया जाये तो मामला समझ में आ जायेगा कि सिंध की रेत के छोटे व्यपारियो पर भी कार्यवाही में प्रशासन की मदद करने में गिटटी एवं महुअर की रेत का अबैध कारोबार करने बालो की मदद प्रशासन द्वारा ली गई। जो कि बडे माफियाओ से प्रशासन की मदद कहीं न कहीं सवालो के घेरे में प्रशासन को खडा करती है। कि प्रशासन द्वारा छोटे कारोबारियो एवं मजदूर जो कि रेत के व्यापार से जीवन यापन करते है उनके कारोबार पर प्रशासन द्वारा बडे रेत माफियाओ की मदद डम्पर एवं जेसीवी मंगा कर ली गई जिन्हे प्रशासन द्वारा मोटी रकम लेकर खुलेआम अबैध गिटटी के्रशर का कारोबार 
एवं कल्याणपुर से अबैध रूप से आने बाली रेत में शामिल माफियाओ की मदद लेकर प्रशासन सवालो के घेरे में आकर खडा हो गया है। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म