कोलारस- नेशनल लोक अदालत 13 जुलाई शनिवार को कोलारस न्यायालय में आयोजित की गई ।इस दौरान न्यायाधीश श्रीमती मोनिका आध्या एवं न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार शर्मा के न्यायालय में कई प्रकरणो का निराकरण किया गया। इसमे न्यायालय परिसर कोलारस में मध्यांचल ग्रामीण बैंक कोलारस एवं बदरवास तहसील की शाखाओं ने भाग लेकर परक्राम्य लिखित अधिनियम के तहत न्यायालय में दायर 10 प्रकरणो में सुलह कर मानननीय न्यायालय में राजीनामा से निराकृत करने में सफलता प्राप्त की है लोक अदालत के तहत राजीनामा कर निपटाये गए प्रकरणो में बाबू गडरिया, सीताराम धाकड,सुरेश सिंह,संग्राम सिंह प्रताप सिंह , महेंद्र सिंह, उदयभान सिंह श्रीराम सेन,मुनीराम लोधी, अमर सिंह आदि को लाभ प्राप्त हुआ है। मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा।कोलारस के प्रबंधक जी सी वर्मा ने बताया कि इन खातों को राजीनामा में निराकरण कराकर बन्द कर दिया है।इस अवसर पर ग्रामीण बैंक के अधिकारी नीरज अग्रवाल,सहित जी सी वर्मा,कैलाश चंद जोशी,धीरेंद्र नगले,सुरेश शर्मा लुकवासा,श्री जैन सेसई व खातोरा रंन्नौद आदि के प्रवंधक मौजूद रहे। कोलारस के प्रबंधक जीसी वर्मा ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत कर अनुपस्थित पक्षकारों को तत्समय न्यायालय में बुलाकर राजीनामा में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया।बैंक की ओर से अधिवक्ता संतोष कुमार गौड द्वारा पैरवी की गई ।
Tags
कोलारस
