
कोलारस-सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तो की भीड मंदिरो पर जुटी। महिलाओ से लेकर पुरूष सहित बच्चे भी प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचे और शंकर भगवान की पूजा अर्चना की कोलारस में स्थित रामेश्वर धाम मंदिर, तेली का मंदिर, कुण्डन बाले मंदिर, नीलकण्ठेश्वर मंदिर मानीपुरा, तन्नाटेदार हनुमान मंदिर, पुलिस थाने के पास स्थित मंदिर, झिरियन सरकार मंदिर सहित रामेश्वरम धाम मंदिर ग्राम राई पर सुबह से ही भक्तो की भीड बाबा भोले के दर्शनो के लिए उमड पडी। हाथ में पानी का कलश, वेल पत्र, फल-फूल मिठाई लिये अनेक भक्त सावन माह के पहले सोमवार को शिव मंदिरो में पहुंचे और बाबा भोले की पूजा अर्चना की। बारिश न होने के चलते लोग परेशान हुये परन्तु भक्तो का उत्साह इतनी भीषण गर्मी में भी कम नही हुआ। शाम के समय मंदिरो पर महिलाओ द्वारा भजन-कीर्तन का कार्यक्रम प्रति दिन किया जा रहा है।
Tags
कोलारस