ग्रामीणो ने बताया अधिकारी डराकर करा रहे जमा बिल
दीपक बत्स कोलारस- कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुर मे क वर्ष 2002 मे रामपुर से गोराकस्बा के लिए घरेलू बिजली कनेक्शन देने के लिए लाइन डाली गई थी जो आज दिनॉंक तक चालू नही हुई बाबजूद इसके ग्रामीणो से हर माह विधुत विभाग द्वारा बिजली के बिल जमा कराए जा रहे है जिसकी शिकायत ग्रामीण कई बार कर चुके है आए दिनांक तक न तो कनेक्शन चालू हुए है और न ही उनके बिजली के बिल आने बंद हुए है
सालो से पडा घरो मे अँधेरा ग्रामीणो ने बताया कि वर्ष 2002 मे घरेलू विधुत कनेक्शन के लिए लाइन डाली गई थी उसमे 25 ह्यद्ग 26 घरो को रोशनी मिलना थी लेकिन विधुत लाइन आज दिनांक तक चालू नही हुई जिसका खामियाजा ग्रामीण अंधेरे मे गुजर बसर कर ब्यतीत कर रहे है
बंद लाइन के ले रहे बिल
ग्रामीणों ने बताया कि जो कनेक्शन चालू ही नही हुए उनके बिल हमसे सालो से जबरजस्ती भरवाए जा रहे है रमेश कुशवाह का कहना है कि मुझे यह कहकर बिल का भुगतान करवाया जाता है कि अगर बिल नही भरेगा तो तेरे पंप का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा वही गोपाल कुशवाह का कहना है कि मुझसे कर्मचारियो द्वारा यह कहकर बिल भराया जाता कि तुम बिल भरोगे तभी तो तुम्हारी लाइन जोडी जाएगी
ऐसे करके सालो से ग्रामीण उस बिजली का बिल भर रहे है जो उन्होंने उपयोग ही नही की।
सालो से बिल भरने वालो मे कुछ के नामो की सूची
गोपाल कुशवाह पुत्र कंपू, सुंदरलाल कुशवाह पुत्र हरिराम, पहलादी कुशवाह पुत्र मूलचंद,
रमेश कुशवाह पुत्र अमरलाल
ज्ञापन दे दे कर हारे ग्रामीण
ग्रामीणो द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा पिछले कई वर्षों से ज्ञापन दिए जा रहे है दफ्तरो के चक्कर काट काट कर परेशान हो गए लेकिन हमारी कोई सुनवाई नही है
अधिकारी बोले
हमारे पास पहले भी आवेदन आ चुके है जिस लाइन की आप बात कर रहे हो उसके लिए बजट खत्म हो गया था ऊपर से जब कोई चीज आएगी तभी हम कर पाएंगे।
Tags
कोलारस
