कोलारस-नगर परिषद कोलारस के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह के संयुक्त प्रयासो से व सभी पार्षदों के सहयोग से कोलारस नगर में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 5000 पेड लगाने के लक्ष्य को लेकर एक बृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा । उक्त जानकारी देते हुए सब इंजीनियर सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि कोलारस नगर के प्रत्येक वार्ड ओर मोहल्लों में कैम्प लगाकर मंदिर ,मज्जिद, गुरुद्वारे, स्कूल, आंगनवाडी, छात्रावास, व सार्वजनिक स्थानों पर नगर परिषद के दुवारा बृक्षारोपण किया जाएगा । नागरिको को भी घर घर जाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया जाएगा और उनको निशुल्क पेड उपलव्ध कराए जावेंगे। ओर नागरिको से एक शपथ पत्र भी लगाए गए पेड की देखभाल व उसकी सुरक्षा जीवनपर्यंत करने का लिया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि हमारा कोलारस ग्रीन कोलारस-क्लीन कोलारस रहे । इसके लिए नगर में 5000 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को नगर में अभियान चलाने का निणर्य लिया गया है ।इस अभियान में सभी नागरिकों से बढ चढ कर सहयोग करने की अपील की गई है ।
Tags
कोलारस