कोलारस-बीनांगज से माता बैष्णोदेवी जी के दर्शन करने साईकिल से यात्रा कर रहे दल के लोगो का जगतपुर तिराहे पर स्वागत किया। साईकिल से बैष्णोदेवी जा रहे हेमराज प्रजापति, मोहन साकवार, कपिल साकवार, खुमान, रवि, दीपक, नेरश, शिल्पकार, विक्की, जीवन, हेमराज प्रजापति,कान्हा सेन सहित अनेक माता भक्त साईकिल से बैष्णोदेवी जा रहे है बीते रोज रविवार की शाम वह जगतपुर तिराहे पर रूके और यहां पर उनका स्वागत किया गया। चर्चा में उन्होने बताया कि क्षेत्र में अच्छी बारिश, अच्छी फसल और शान्ती बनी रहे इसके लिए हम माता बैष्णो देवी के दरवार में साईकिलो के द्वारा जा रहे है। बीनागंज से लेकर कोलारस तक का सफर मात्र चार दिनो में हमने तय कर लिया है। रामेश्वर धाम मंदिर पर माता के भक्तो ने भोजन किये। माता के भक्तो का स्वागत किया स्वागत करने बालो में पूर्व एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष दीपक बत्स, अनंत सिंह जाट, व्रजेश कुशवाह, अशोक कुशवाह बाबाजी, रवि शिवहरे, नीरज चंदेल, मोनू सोनी, राजेश कुशवाह, अरविंद लोधी सहित अनेक लोग शामिल थे।
Tags
कोलारस