कोलारस- सीएससी के जिला समन्वयक द्वारा उसी के स्टेट हेड पर अनर्गल आरोप लगाए गए हैं जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि कई आरोप केवल दवाब बनाने के लिए लगाए गए हैं जिनका कोई पुख्ता सबूत उक्त कर्मचारी के पास नहीं है सीएसई सम्पूर्ण भारत मे वीएई के माध्यम से आधार कार्ड आयुष्मान कार्ड बीमा बिजली बिल भुगतान जैसी कई छोटी-छोटी सेवाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचा रही है उक्त कार्य को करवाने के लिए सीएससी के द्वारा प्रत्येक जिले में जिला अधिकारी एवं जिला समन्वयक नियुक्त किए गए हैं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने एवं कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों का दबाव हमेशा निम्न अधिकारियों पर रहता है कई बार ऐसे प्रकरण सामने आते हैं जिसमें निम्न अधिकारी अपने उच्च अधिकारी पर दबाव बनाने के लिए इस तरीके के बयान बाजी एवं झूठी शिकायत कर देते हैं इसी क्रम में शायद नवीन भट्ट द्वारा एक लाख रूपये रिश्वत मांगने एवं घर पर काम करवाने जैसे बेबुनियाद आरोप जिनका कोई भी पुख्ता सबूत नवीन भट्ट के पास नहीं है हमारे द्वारा जब संपर्क करने की कोशिश की गई एवं उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में सबूतों के बारे में जानकारी मांगी गई तो नवीन भट्ट ने बात करने से मना कर दिया
Tags
शिवपुरी