पंचायत का कारनामा खेल मैदान बनाने के नाम पर किया फर्जीवाड़ा



 जनपद पंचायत की अधिकारी नहीं करती सरपंच सचिव रोजगार सहायक पर  कार्यवाही 

कोलारस- सड़क भवन या डैम के निर्माण में 5 या 10 प्रतिशत कमीशन अफसरों ने ले लिया लेकिन कभी सुना है कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार होता है और आला अधिकारी चुप बैठी रहती हैं कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली वैसे तो अधिकांश ग्राम पंचायतों में फर्जीवाड़ा भ्रष्टाचार मनमानी जमकर चल रही है कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झाड़ेल में तो खेल के मैदान बनाने के नाम पर सरपंच सचिव रोजगार सहायक ने फर्जी फर्म बनाकर भुगतान निकाल लिया और धरातल पर खेल का मैदान दिखाई ही नहीं देता है जबकि खेल मैदान बनाने के नाम पर पानी का टैंकर रेता बजरी सीमेंट लोहा गेट सभी का बिल लगाया है यहां तक कि रोलर चलवाना दर्शाया गया है और सोचनेवाली बात तो यह है कि जिस फर्म का नाम बताया है उस फर्म पर रोलर मौजूद ही नहीं है ग्राम पंचायत झाडेल में खेल मैदान पर खर्चा इस प्रकार किया गया है लेवर 19 66 72 रुपए सामग्री 12925 0 रुपए रोलर 22000 रुपए पानी के टैंकर 18200 रुपए ग्राम पंचायत झाडेल में खेल मैदान के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा हुआ है जेसीबी से नाली खो दी गई हैं रोलर चला ही नहीं है जबकि बिलरोलरका लगाया गया है रोलर का भुगतान कान्हा बिल्डिंग मटेरियल के नाम से किया गया है जबकि उस फर्म के पास रोलर मौजूद ही नहीं है कान्हा बिल्डिंग मैटेरियल के नाम से खेल मैदान पर कुल खर्चा राशि 3259 22 है कितना बड़ा भ्रष्टाचार फर्जीवाड़ा कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत झाड़ेलसे निकल कर आया है कई बार हमारे संवाददाता ने कोलारस जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी इस बारे में बात की परंतु उन्होंने भी रटारटाया जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया इसी तरह ग्राम पंचायत खरई डेहरवारा सेसईसडक लूकवासा साखनोर मैं भी मर्यादा अभियान को चूना लगाया गया है और बहुत बड़ा फर्जी वाला यहां से निकल कर सामने आ सकता है परंतु आला अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों के कमीशन फिक्स होने के चलते कोई कार्यवाही करने की जहमत नहीं उठाता है और फर्जीवाड़ा भ्रष्टाचार निर्माण कार्यों में जोर-शोर से ग्राम पंचायतों में चल रहा है या यह कहें कि राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट अंतकाल पछताएगा प्राण जाएंगे छूट इसी तर्ज पर ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार किया जा रहा है शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी पलीता सरपंच सचिव रोजगार सहायक लगाने में जुटे हुए हैं

अंधेर नगरी की तर्ज पर चल रही ग्राम पंचायत
 कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में फर्जीवाड़ा जमकर चल रहा है अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर ग्राम पंचायत संचालित हो रही है ग्राम पंचायत साखनोर, खरई,  डेहरवारा, अटामानपुर, कनावदा, किलावनी, मोहरा, लुकवासा, वसाई लेवा,सेसुईसडक ,नेतबास, कोटानाका,  सिघराई. टीला मैं जम का निर्माण कार्यों में धांधली की जा रही है सड़कों से लेकर कुटीर निर्माण भवन निर्माण कार्य खरंजा निर्माण सोचालय निर्माण सीसी सड़कें खेल का मैदान मुक्तिधाम बनाने के नाम पर पंचायत के सरपंच सचिवों रोजगार सहायकों ने उपयंत्री ओंके साथ मिलकर बहुत बड़े-बड़े फर्जीवाड़े किए हैं इनकी जांच कराई जाए तो अनेक सरपंच सचिव रोजगार सहायकों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है साथ ही 420 के मामले भी दर्ज हो सकते हैं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म