देशभर के शिक्षाविदों के बीच शिक्षक घनश्याम शर्मा राष्ट्रीय अवॉर्ड 2019 से सम्मानित
बदरवास- विचार परिवर्तन से जीवन परिवर्तन के ध्येय के साथ मध्यप्रदेश के शिवपुरी के बदरवास में संचालित बीटी पब्लिक स्कूल को गत दिवस देश की राजधानी दिल्ली में नेशनल स्कूल अवॉर्ड 2019 द्वारा स्कूल विथ बेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए सम्मानित किया गया।
व्यक्तिगत श्रेणी में बीटी के मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम शर्मा को भारत के एजुकेशन सिस्टम को बदलने के लिए सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
उक्त समारोह दिल्ली की फाइव स्टार होटल लीला एम्बिअन्स में एक एनजीओ और मीडिया के सहयोग से सम्पन्न हुआ जिसमें देशभर के अलग-अलग राज्यों से लगभग 200 स्कूलों के संचालक, प्रिंसिपल एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।
बीटी पब्लिक स्कूल एवं ब्रेनट्रांसफॉर्मर्स घनश्याम शर्मा को यह राष्ट्रीय सम्मान सीमित संसाधनों एवं विपरीत परिस्थितियों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।
मध्यप्रदेश के सैंकड़ों स्कूलों से बीटी स्कूल का चयन स्कूल द्वारा पिछले सात वर्षों में किये गए अभिनव प्रयोगों, स्कूल की प्रबंधन शैली, अभिभावकों की प्रतिक्रियाओं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की राय और विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया।
बीटी स्कूल की इस उपलब्धि पर सभी अभिभावकों सहित देशभर के शिक्षाविदों ने बीटी के मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम शर्मा को बधाईयाँ दीं हैं तथा देश के अन्य कई राज्यों के स्कूल संचालकों ने ब्रेनट्रांसफॉर्मर्स के मोटिवेशनल सेमिनारों के लिए उन्हें आमंत्रित किया है।
भारत के अन्य स्कूल संचालकों के लिए बीटी स्कूल सीमित संसाधनों और विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ट परिणाम देने के कारण शोध का विषय बन गया है, देशभर के कई स्कूल प्रिंसिपल्स ने बीटी स्कूल विजिट करने का प्लान बनाया है जिसका लाभ बीटी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगा।
ब्रेनट्रानफॉर्मर्स घनश्याम शर्मा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियो एवं स्टॉफ की मेहनत एवं अभिभावकों के अटूट विश्वास का धन्यवाद ज्ञापित किया और आशा व्यक्त की कि बीटी के विद्यार्थी भारतट्रांसफॉर्मर्स का रोल निर्वहन कर देश की तरक्की में योगदान दें।