कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) देश में जन जागरण और संपर्क अभियान चलाएगी. इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, वरिष्ठ मंत्री, मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे. बुधवार को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई. इस अभियान में पूरे देश में 370 जगहों पर जनसंपर्क किया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारी के लिए दो समितियां बनाई गई हैं. धर्मेंद्र प्रधान और गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समितियां बनाई गई हैं. संपर्क अभियान में देशभर में अलग-अलग क्षेत्रों के दो हजा़र प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर बताया जाएगा कि धारा 370 क्यों हटाया गया और इसका क्या परिणाम होगा. यह अभिनाय एक सितंबर से तीस सितंबर तक चलेगा.