जन्माष्टïमी का महापर्व 23 को, राधाष्टïमी अगले माह 6 को मनाई जायेगी

Image result for janmashtami photo radha krishna
कोलारस-धर्म की नगरी कही जाने बाली कोलारस नगरी में उत्सवो की धूम प्रारंभ होने बाली है जन्माष्टïमी से लेकर गणेश महोत्सव, राधाष्टïमी, अनंत चर्तुदशी, नवरात्री महोत्सव,दीपावली के बाद से अन्न कूट महोत्सव जो कि कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। इस प्रकार उत्सवो का दौर जन्माष्टïमी से प्रारंभ हेाकर कार्तिक  पूर्णिमा तक अंग्रेजी कलैण्डर के हिसाव से इस वर्ष उत्सवो का दौर जारी रहेगा। जन्माष्टïमी का पर्व बृन्दावन धाम के श्रीराधावल्लभ मंदिर के अनुसार कोलारस के पारीकान गोपालजी के बडे मंदिर एवं पंचायती गोपालजी मंदिर पर जन्माष्टïमी का आयोजन 23 अगस्त शुक्रवार को मनाया जायेगा। इस दिन रात्री 8 बजे गोपालजी का अभिषेक तथा मध्य रात्री 12 बजे जन्म आरती के दर्शन करने कोलारस नगर एवं आस-पास के भक्तगण मंदिर पर हजारो की ंसंख्या में पहुंचते है। जन्माष्टïमी के बाद राधाष्टïमी का पर्व श्रीबृन्दावन धाम की तर्ज पर कोलारस नगर में कई दशको से मनता चला आ रहा है। उसी क्रम में इस वर्ष भी श्रीराधा जन्म महोत्सव कोलारस में इस बार 6 सितम्बर शुक्रवार को ही मनाया जायेगा।  जिसमें शाम के समय गोपालजी के बडे मंदिर से चल समारोह प्रारंभ होकर कोलारस की विभिन्न गलियों में होता हुआ पुन: गोपालजी मंदिर पर पहुंचता है। बृन्दावन धाम की तरह कोलारस में राधाष्टïमी के दिन चल समारोह की परम्परा कई दशको पूर्व प्रारंभ हुई तथा कोलारस में निकलने बाले चल समारोह को देखकर बदरवास सहित क्षेत्र के लोगो की भावना जाग्रत हुई और अब कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानो पर राधा जन्म महोत्सव के दिन चल समारोह निकलने की परम्परा बीते एक दशक के दौरान कई स्थानो पर प्रारंभ हुई। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म