लतीफ खान के परिवार में ईद का पर्व मातम में बदला, भतीजे परवेज खान की सिंध के वहाव में वह जाने से मौत, बचाने गये साले सहित दो युवक बाल-बाल बचे



शाकिर खान, हैप्पी गुप्ता, कोलारस-सोमवार को ईद के पर्व के दिन ईदगाह पर नमाज पढने के बाद घर पर आकर कुर्वानी करने के उपरांत भोजन करके गोरा टीला सिंध नदी के मुख्य घाट पर नहाने के लिए सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे कोलारस नगर के एक दर्जन के आस-पास मुस्लिम लडके सिंध में नहाने तथा पिकनिक मनाने गये हुये थे इसी बीच जब कोलारस के इन्द्रा कॉलोनी निवासी  लतीफ खान के परिवार में ईद का पर्व मातम में बदला, भतीजे परवेज खान की सिंध के वहाव में वह जाने से मौत, बचाने गये साले सहित दो युवक बाल-बाल बचे
 साविर खान जो कि मंगल कुशवाह की दुकान के पास साईकिल की दुकान करते  है। उनके पुत्र परवेज खान उम्र करीब 22 वर्ष जिनकी 6 माह पूर्व 
 शादी हुई थी अपने साले तथा अन्य मुस्लिम लडको के साथ ईद का पर्व मना कर गोरा टीला सिंध नदी में कपडे उतारकर जैसे ही गहरे नदी के वहाव मे पहुंचे जैसे ही परवेज नदी का वहाव एवं गहराई अधिक होने केे कारण संतुलन विगड गया जिससे परवेज खान सिंध नदी में वह गया उसे बचाने के लिए उसका साला तथा दो अन्य लडको ने काफी प्रयास किया किन्तु नदी के वहाव में काफी दूर तक वह जाने के कारण परवेज को बचाया नही जा सका। कोलारस पुलिस थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सिकरवार के नेत्रत्व में पुलिस तथा गोताखोरो की टीम कई घण्टे मशक्कत करने के बाद परवेज पुत्र साविर खान निवासी इन्द्रा कॉलोनी जगतपुर कोलारस के शव को गोताखोर सिंध नदी के घाट पर सोमवार की शाम 7 बजे निकालने में कामयाब हुये। परवेज के शव को रात्री 8 बजे के आस-पास कोलारस स्वास्थ्य केन्द्र लाया जायेगा जहां परवेज के शव विच्छेदन मंगलवार की सुबह होने की जानकारी घटना स्थल हमारे संबाददाता शाकिर खान ने सबसे पहले दी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म