नायब तहसीलदार पर महिला ने लगाया छेडछाड का आरोप

एसपी ऑफिस में आवेदन देकर लगाई गुहार

कोलारस-कोलारस विधानसभा क्षेत्र के इंदार थाना अंतर्गत एक आदिवासी महिला द्वारा नायब तहसीलदार पर एसपी ऑफिस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिसमें महिला द्वारा नायब तहसीलदार पर छेडछाड का आरोप लगाया है जिसमें फरियादिया मुन्नी पति महेश आदिवासी निवासी जरियाई थाना इंदार की रहने वाली है वह विगत दिवस जरियाई गांव से पचावली पैदल चल कर अपनी चाची के साथ ककोरा तोडऩे के लिए आई हुई थी उसी समय शिवपुरी कोलारस से जाते हुई रन्नौद के नायब तहसीलदार सत्येंद्र गुर्जर ने मुन्नी बाई को बुरी नियत से पकड़ लिया और खेत में गिरा दिया गया जब महिला चिल्लाई तो मुन्नी की चाची और सुखलाल लोधी ने उसेें आकर बचाया एवं नायब तहसीलदार वहां से भाग गया लेकिन सुखलाल लोधी ने सत्येंद्र गुर्जर को पहचान लिया, महिला का कहना है कि मैं पहले रन्नौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये गई लेकिन वहां पर मेरी रिपोर्ट नहीं ली गई इसके बाद में शिवपुरी एसपी ऑफिस में गई लेकिन एसपी साहव नहीं मिले तब जाकर मैंने आवक जावक में आवेदन दिया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म