सतीश सिंह चौहान कोलारस तो राजवीर कटारे संभालेंगे बदरवास थाना प्रभारी की कमान,जारी हुए आदेश


कोलारस - द टुडे टाइम्स  ने  2 दिन  पूर्व  प्रकाशित खबर में थाना प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर  पूर्वानुमान लगाया था जो आदेश आने के बाद सच साबित हुआ ज्ञात हो कि द टुडे टाइम्स ने "सतीश चौहान कोलारस, राजवीर कटारे बदरवास थाना प्रभारी, जल्द होंगे आदेश जारी" शीर्षक नामक खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद आज आदेश जारी हुए है ओर दोनो ही अनुमान सौ टका सही साबित हुए बता दे कोलारस पुलिस थाना प्रांगण में देहरदा सडक हादसे के बाद कोलारस विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन के बाद कोलारस थाना प्रभारी रहे सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा निलम्बित कर लाईन अटैच कर दिया था जिसके बाद कोलारस थाना प्रभारी की कमान प्रभारी थाना अध्यक्ष के रूप में वदनलाल पाल के पास है। इसी बीच बुधवार की रात कोलारस थाना अंतर्गत ग्राम बेहंटा में चोरी की घटना तथा खनियाधाना पुलिस थाना प्रांगण में आरोपी की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक लगातार करैरा, खनियाधाना, कोलारस एवं बदरवास चोरी की घटनाओ में व्यस्थ रहे जिसके चलते कोलारस थाना प्रभारी के आदेश जारी नही हो सके  थे सूत्रो के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस सरकार के एक बरिष्ठ कांग्रेसी नेता के कहने पर सतीश चौहान को पुन: कोलारस थाना प्रभारी तथा नरवर के थाना प्रभारी राजवीर कटारे को बदरवास थाने की कमान अधीक्षक द्वारा सौंपी गई है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म