कोलारस - अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह चौहान की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप चौहान एवं प्रदशमहा मंत्री तुलसीराम पटेल एडवोकेट के द्वारा रामजीलाल धाकड़ विधायक प्रतिनिधि नगर परिषद कोलारस को अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पद मनोनीत किया गया है समाज में और भाजपा पार्टी में अपनी पहचान और पकड बनाने वाले समाजसेवी रामजीलाल धाकड कई सामाजिक संगठनों से जुडे हुए हैं. वे समाज और युवाओं के प्रति जागरूक रहते हैं. रामजीलाल धाकड ने कहा कि इस पद पर रहते हुए वे अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक और वैचारिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगे. कहा कि वे कार्य क्षेत्र में महासभा की संगठनात्मक मजबूती, अहम मुद्दों में भागीदारी, संगठन की विचारधारा को जनजन तक पहुंचाने का काम करेंगे अपना सर्वश्रेष़्ठ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। किरार क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रामजीलाल धाकड के बनने पर अनेक लोगो ने बधाईयां दी है बधाई देने बालो में वीरेन्द्र रघुवंशी विधायक कोलारस, विपिन खैमरिया मण्डल अध्यक्ष भाजपा कोलारस, राजकुमार भार्गव भाजपा पार्षद, कल्याण सिंह यादव, गोवर्धन सिंह यादव, गुरूप्रीत सिंह चीमा, रामस्वरूप रिझारी, बैदेहीचरण मिश्रा, अवतार सिंह यादव, शीलकुमार यादव, अनिल गुप्ता विजरौनी बाले, डॉ. राजकुमार गुप्ता अध्यक्ष अग्रवाल समाज कोलारस, जगदीश जादौन भाजपा नेता कोलारस, शिखर धाकड भाजपा नेता, बबलेश धाकड, राजेन्द्र धाकड, दीपक धाकड, मुकेश धाकड, जगदीश भटट, दिनेश धाकड, बसंत श्रीवास्तव, संजू गोयल, दिनेश गुप्ता, विशोक व्यास सहित अनेक लोगो ने रामजीलाल धाकड को किरार क्षत्रिय महासभा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाईयां दी है।
Tags
कोलारस
