कोलारस - कोलारस विधानसभा क्षेत्र के कई गांव विधुत संकट से जूझ रहे है कहीं कहीं तो केवल सिर्फ खंबे खड़े कर दिए है में किसानो को सिर्फदिन में ही बिजली दी जा रही है। इसी समस्या को लेकर सोमबार को बैरसिया ,गोरकस्बा ,बेरखेडी,डोंगरपुर,आदि गांवों के 2 दर्जन से अधिक ग्रामिणों ने कोलारस आकर विद्युत मंडल कार्यालय का घेराब किया। लेकिन विभाग के सहायक यंत्री वैभव त्रिपाठी एवं कनिष्ठ यंत्री राहुल तिवारी दोनो की मौके पर नही मिले। ग्रामीणो ने बताया कि हमारे गावो मे बिजली न होने के चलते जिसके चलते फिलहाल ग्रामीणों की उक्त समस्या का कोई हल नही निकल सका है। कुलदीप सिंह ,सुखजिंदर, मथुरा कुशवाह ,धर्मेंद्र,लोटु, शंकर प्रजापति, नारायणी आदिवासी सरपंच बैरसिया, रिंकू, भूरा जाटव सरपंच टीला, आदि अनेक लोग सुबह 11 बजे विद्युत मंडल के ऑफिस पंहुंचे ओर एक आवेदन दिया जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में रात के समय लाइट नही दी जा रही है जबकि अन्य क्षेत्रों में पूरी रात लाइट दी जा रही है। नियमानुसार 10 घंटे मिलने वाली सप्लाई को हमेशा 4 एवं 6 घंटे के हिसाब से दिन एवं रात की दो पालियों में अलग अलग समय पर दी जाती थी। परंतु पिछले 2 माह से हमे सिर्फ दिन में ही लाइट दी जा रही है।जिसकी शिकायत हम कई बार कर चुके हैं। गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग के कर्मचारी दूसरे क्षेत्र के लोगों से रिश्वत लेकर उन्हें पूरी रात लाइट दे रहे हैं। रात में बिल्कुल भी लाइट नही मिलने से ग्रामीणों को पूरी रात जागना पड रहा है। चोर उचक्कों एवं जहरीले जीव जंतुओं का भय बना रहता है। साथ ही बिजली के अभाव मे पंखे भी नही चल रहे हैं जिससे बीमारी फैलाने वाले मच्छर काट रहे हैं और क्षेत्र में लोग बीमार हो रहे हैं।
Tags
कोलारस
