शिवपुरी-() भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह एवं भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सूरज के रो ने दिनारा के देवेंद्र प्रसाद बेमटे को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि देवेंद्र प्रसाद बेमटे भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं एवं विभिन्न पदों पर रह चुके हैं वह जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर भी रह चुके हैं आशा है कि देवेंद्र प्रसाद बेमटे पूर्ण निष्ठा एवं लगन के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्य को गति प्रदान करेंगे बेमटे की नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं दिनारा मंडल के सभी पदाधिकारियों ने बधाई प्रेषित दी।
Tags
शिवपुरी