नयनाभिराम श्रंगार के साथ सज रहे झूले

कोलारस - मिनी वृंदावन के नाम से मशहूर कोलारस नगर मे इन दिनों मंदिरो पर झुलोत्सव की धूम चल रही है नगर के जैन मंदिर गली मे स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर पर कजलिया तीज से आरंभ हुआ झूलोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है  भगवान की आकर्षक झांकियां सजाई जा रही है  प्रथक प्रथक भक्त राम जानकी मंदिर पर हो रहे आयोजन मैं भाग ले रहे हैं वैष्णव परंपरा के मुताविक भगबान हिंडोले मे विराजे है झूला गीतों से मंदिर गूँज रहा है झूलोत्सव का आयोजन पीठाधीपति घनश्याम आचार्य जी के सानिध्य में किया जा रहा है मंगलवार को भगवान को गुलाबी वस्त्र पहनाए गए एवं मल्हार गीत गाए गए महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ सूर्य प्रकाश गुडा वालों के द्वारा बताया गया कि ग्यारस से विशेष उत्सव का आयोजन किया जाएगा जो सावन पूर्णिमा तक चलेगा   मल्हार गीत गाने बालों में रामनिवास भार्गव ग्यारसी बंसल देवेंद्र भार्गव बंटी शर्मा छत्रपाल कुशवाह रिंकू शर्मा पप्पू टेलर सहित अनेक श्रद्धालु शामिल है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म