हमारा उद्देश्य नगर में पांच हजार वृक्ष लगाना है : नपं अध्यक्ष शिवहरे



कोलारस -नगर परिषद को ग्रीन और क्लीन बनाने के लिए नगर परिषद कोलारस द्वारा चलाए जा रहे नगर में पौधारोपण अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने कहा कि कोलारस नगर को हरा -भरा एवं स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए कई दिनों से हमारे द्वारा नगर में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम मैं बुधवार को नगर के विभिन्न स्थानों रेलवे स्टेशन ,तहसील प्रांगण, अंबेडकर पार्क ,एबी रोड पर 300  से अधिक वृक्ष लगाए गए और कहा कि  हमारा उद्देश्य नगर में 5 हजार वृक्ष लगाना है प्रकृति एवं पर्यावरण के वातावरण को स्वच्छ एवं साफ सुधरा करवाना है और शिवहरे ने कहा कि धीरे-धीरे पौधारोपण अभियान की तीव्र गति के साथ प्रत्येक वार्ड में चलाया जाएगा 
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे ने  मानहित  में प्रकृति और पेड़ों के महत्व को समझाते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का बहुमूल्य अंग है इनके बिना जीवन संभव नहीं है हमारा संकल्प है कि पौधरोपण अभियान चलाकर घर- घर जाकर पेड़ वितरित कर दिए जाएंगे परंतु नगर के सभी लोगों की भूमिका कि उनको पेड़ लगाना कहां पर है उनको निश्चित करना है और हर व्यक्ति को कम से कम 50 पेड़ अवश्य लगाएं

 पौधारोपण अभियान में जिला अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, एसडीएम आशीष तिवारी, सीएमओ प्रियंका सिंह, उपयंत्री सुनील कुमार पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष भरत सिंह, चौहान, पूर्व नपाध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सोहन गौड, ओपी भार्गव, सिंधिया फैंस क्लब जिला अध्यक्ष पवन शिवहरे, हरिओम रघुवंशी, समस्त पार्षद गण, नपा कर्मचारी ,समाजसेवी, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार गण ,अभिभावक संघ एडवोकेट नगर के समस्त नगरवासी उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म