कोलारस- कोलारस परगने के ग्राम पचावली में निवास करने बाले मुकेश जैन की नावालिग लडकी निहारिका जैन जो कि कोलारस में अध्यन्तरत है बीते पांच दिन पूर्व पचावली में दो मंजिल मकान की छत से सिंध की उफान देख रही निहारिका का मकान की गोंख से पैर फिसल जाने के बाद निहारिका दो मंजिल से नीचे आ गिरी जिसके बाद परिजन पहले शिवपुरी उसके बाद ग्वालियर में निहारिका को वेहोशी की हालत में ले गये जहां पांच दिन उपचार के बाद निहारिका का मंगलवार की सुबह ग्वालियर में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया जिसके बाद परिजन मंगलवार की शाम नाबालिग निहारिका को पचावली लेकर पहुंचे। निहारिका पत्रकार राहुल जैन की चचेरी बहन थी जो कि अपने चाचा के बच्चो के साथ कोलारस के एक प्राईवेट स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। पत्रकार राहुल जैन की चचेरी बहन के निधन पर पचावली एवं कोलारस सहित आस-पास के लोगो तथा पत्रकारगणो में शोक सम्बेदनाये व्यक्त की है।
Tags
कोलारस