नगर परिषद द्वारा बनवाई गई सड़कों में गड्ढे आ रहे हैं नजर
कोलारस- सरकार ने जहां भारी भरकम बजट सड़कों को बनवाने के लिए दीया, सरकार का उद्देश्य था कि, आम लोगों को सड़कों पर चलने में परेशानी का सामना ना करना पड़े, चाहे कोलारस विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना ,हो या फिर मुख्यमंत्री सड़क योजना ,या फिर नगर परिषद द्वारा बनवाई गई कोलारस नगर की सड़कें हो, संबंधित ठेकेदारों द्वारा जमकर फर्जीवाड़ा कर सड़कों का निर्माण किया गया है ,घटिया मटेरियल का उपयोग कर सड़कों को और खराब कर दिया है ,सड़कों को पास करने वाले उपयंत्रीयों ने आंख मूंदकर सड़कों को पास कर ठेकेदारों को भ्रष्टाचार करने की छूट दे दी है, कोलारस नगर में ही जगतपुर से लेकर स्टेशन तक बनाई गई ,लाखों रुपए की लागत से बनाई गई सड़क का हाल बेहाल है ,इस सड़क को संबंधित ठेकेदार दिनेश जैन द्वारा बनाया गया था, इसी तरह कोलारस नगर के एक से लेकर 15 वार्डों में बनाए गए खड़ंजा ,सीसी सड़कों ,डामर की सड़कों ,का हाल बेहाल है, सड़कों में गड्ढे हो जाने के चलते ,अधिक बारिश होने से पानी भर गया है ,पानी अब बारिश बंद होने पर कीचड़ में तब्दील हो गया है ,जिससे मच्छर पनप रहे हैं, और लोगों को परेशानियों के साथ साथ बीमारियां भी दे रही है ,इसी तरह कोलारस विधानसभा में कोलारस से राई तक बनाई गई प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सड़क मे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, इस सड़क को बनाने वाले ठेकेदार ने अधिकांश वार सड़क को दुरुस्त भी कराया है ,परंतु ग्रामीण जनों के लिए यह सड़क अब परेशानियां दे रही है, इसी तरह रामपुर चंदेरिया से लेकर अन्य गांव की ओर बनाई गई ,सड़कें वेहाल नजर आ रही हैं ,कोलारस के अस्थाई बस स्टैंड से लेकर कुंभरोहा तक बनाई गई सड़क भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई, इस सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चलाने वाले लोग ,आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, कथित ठेकेदारों की शिकायत आने के बावजूद भी कार्रवाई नहीं की जाती, क्योंकि ठेकेदारों द्वारा आला अधिकारियों से लेकर उपयंत्री यों को न्योछावर दी जाती है, जिसके चलते ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती केंद्र सरकार, से लेकर राज्य सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोडऩे के लिए पक्की सड़कों का निर्माण कर रही है, वहीं कोलारस नगर परिषद क्षेत्र में भी कोलारस नगर परिषद द्वारा लाखों रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण कराया गया ,परंतु कथित ठेकेदारों द्वारा जमकर मनमानी और भ्रष्टाचार किया गया ,जिसके चलते यह सड़क बारिश होने पर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, और लोगों को लाभ देने की बजाय परेशानी दे रही हैं, बॉक्स -जगतपुर हनुमान मंदिर से कॉलेज तक बनाई गई ,सड़क गड्ढों में तब्दील इसे मनमानी कहे या भ्रष्टाचार, कोलारस की जगतपुर हनुमान मंदिर से लेकर कॉलेज तक बनाई गई 18 लाख रुपए की सड़क जो कि कम दूरी की है, इसके बावजूद भी कथित ठेकेदार द्वारा इस सड़क को एक ही दिन में डाल दिया गया था, और सड़क पर पानी भरा होने के चलते उसमें बीच बीच में सड़क को छोड़ दिया था, जिसके चलते बीच-बीच में छोड़ी गई सड़क अब लोगों को परेशानियां दे रही है, वहां पर गड्ढा हो गए हैं ,इस गड्ढे में बारिश का पानी जमा हो गया है ,जो अब आने जाने वाले लोगों को परेशानियां दे रहा है ,जबकि इस सड़क पर से अनेक ग्रामों के लोग सहित कॉलेज सहित प्राचीन हनुमान मंदिर पर प्रतिदिन आम लोग आते जाते हैं, इस सड़क को बनाने में भी ठेकेदार पवन धाकड़, द्वारा मनमानी और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया ,जिसके चलते यह सड़क यहां पर निवास करने वाले लोगों को परेशानी दे रही है
Tags
कोलारस
