मीडिया सेन्टर कार्यालय पर किया गया झण्डा बंदन


कोलारस-कोलारस नगर के ए.बी. रोड मुख्य मार्ग पर मेला ग्राउण्ड के सामने स्थित श्री केशव गुरू के बाडे पर विगत करीब एक दशक से राष्टï्रीय पर्व गणतंत्र दिवस एवं राष्टï्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने की परम्परा चली आ रही है , उसी का निर्वाहन करते हुये 15 अगस्त गुरूवार की सुबह 7:30 बजे वरिष्ठ अभिभाषक श्री घनश्याम पाठक द्वारा झण्डा बंदन किया गया। इस अवसर पर कोलारस एवं आस-पास के प्रमुख पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, अभिभाषक मुख्य रूप से मौजूद रहे। जिनकी उपस्थिति में गुरूवार को कोलारस के मीडिया सेन्टर यानि कि प्रिंट, इलैक्ट्रोनिक, शोसल तीनो मीडिया के केन्द्र मीडिया सेन्टर पर राष्टï्रीय पर्व के अवसर पर झण्डा बंदन के उपरांत मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर आयोजक हरीश भार्गव प्रधान सम्पादक दा टूडे टाईमस इण्डिया द्वारा पधारे हुये सभी अतिथियो का स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म