लड़की समझ बेटे को ही दिल दे बैठे पापा,

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 2012 में आई फिल्म विक्की डोनर के बाद एक बार फिर से आयुष्मान खुराना और अन्नू कपूर की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर कॉमेडी का धमाल मचाने को तैयार है.
फिल्म का ट्रेलर शानदार है और इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाली है. अन्नू कपूर इस बार आयुष्मान खुराना के पिता के रोल में हैं. मगर दोनों की केमिस्ट्री को बेहद अलग अंदाज में पेश किया गया है. ड्रीम गर्ल में अन्नू कपूर अपने ही बेटे को लड़की समझ उससे इश्कबाजी करते नजर आएंगे.
दरअसल, फिल्म में आयुष्मान ने एक ऐसे शख्स के रूप में हैं जो रामलीला में महिलाओं का किरदार प्ले करता है. मगर उसके इस काम से पिता (अन्नू कपूर) खुश नहीं होते हैं. ऐसे में आयुष्मान दूसरा काम ढूंढ़ते हैं और अपने इस हुनर को कॉल सेंटर में इस्तेमाल करते हैं. वे पूजा नाम की एक फेक लड़की बन सेडक्टिव आवाज में बातें करते हैं और खूब सारे ग्राहक बनाते हैं.उनकी पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ जाती है कि पूरे शहर में उनके नाम की चर्चा होने लगती है. आयुष्मान खुराना के पिता अन्नू कपूर भी मन ही मन से इश्क मिजाजी फितरत के होते हैं और वे भी पूजा के जादू में दीवाने हो जाते हैं. अब आयुष्मान इस पर कैसा रिएक्ट करेंगे और अपने इस फैलाए हुए रायते को कैसे सिमेटेंगे ये इस फिल्म में दिखाया जाएगा.
फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है. वे फिल्म में आयुष्मान और अन्नू के अलावा नुसरत भरूचा, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, विजय राज और राजेश शर्मा भी अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म 13 सितंबर, 2019 को रिलीज की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म