कोलारस- जिले मे भारी बारिश के चलते सभी नदी नाले उफान पर है पिछले 24 घंटे से सिंध के उफान के बाद अब कोलारस नगर से निकलने वाली गुंजारी नदी भी मे भी उफान आ गया जिसके चलते जगतपुर से अहीर मोहल्ले जाने बाले रपटा को पार कर रहे एक ऑटो एवं उसके चालक को गुंजारी नदी ने अपनी चपेट मे ले लिया जैसे तैसे आटो चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई जानकारी के अनुसार रवि कुशवाह निवासी हनुमान कॉलोनी शिवपुरी जगतपुर से अहीर मोहल्ले की तरफ जा रहा था तभी पानी का वहाव तेज था अंधेरा होने की वजह से ऑटो चालक समझ नही पाया और ऑटो नदी के तेज बहाब की चपेट मे आ गया ऑटो चालक ने कुंदकर अपनी जान बचाई जिसमे रवि के सिर में गंभीर चोट आई है जिसे उपचार के लिए स्वास्थ केंद्र लाया गया वहाँ उसका उपचार जारी है पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई है बीते साल पहले भी इसी रपटे से एक स्कॉर्पियो गाडी बह गयी थी जिसे नदी का बहाव कम होने के बाद कड़ी मशक्कत से दो दिनों बाद निकाला जा पाया था
Tags
कोलारस
