कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हुआ पति, कीचड़ भरे रास्ते से गाँव पहुँची पुलिस






इंदार थाना अंतर्गत ग्राम जरियाई गाँव मे रविवार रात एक पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। चरित्र पर शंका के चलते हत्या किए जाने की जानकारी के अनुसार जरियाई ग्राम के निवासी हरज्ञान को अपनी पत्नी मुन्नीबाई के चाल चरित्र पर संदेह था। इसी के चलते उसने ये घातक कदम उठा लिया
 पुलिस को सूचना लगी तो गाँव रवाना हुई लेकिन रास्ता दलदल में तब्दील था, इसलिए पैदल चलकर गाँव पहुंची और पड़ताल शुरू की।
 घटना को लेकर गाँव मे दहशत और गम का माहौल है। मुन्नीबाई आदिवासी की उम्र 50 वर्ष थी। इसके 2 बच्चे है। रात को 9 बजे के आसपास खाना खा पीकर कच्चे मकान मे पति पत्नी सो गए एवं बच्चे अलग कच्चे मकान मे सो रहे थे। रात 9 से 10 के बीच हत्या करके फरार हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म