कोलारस नगर में कल होगा मटकी फोड़ प्रतिभा समारोह का आयोजन

Image result for matki fod photo
कोलारस - नगरमें श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कल शुक्रवार शाम 7 बजे नगर परिषद भवन के पास शिवहरे मित्र मंडली द्वारा मटकी फोड़ प्रतिभा समारोह का आयोजन किया जाएगा । उक्त जानकारी देते हुए विक्की शिवहरे ने बताया है कि हर वर्ष में की भांति इस वर्ष भी  शिवहरे मित्र मंडली द्वारा मटकी फोड़ प्रतिभा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोलारस नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निशा शिवहरे आमंत्रित है। इस मटकी फोड़ प्रतिभा समारोह में प्रथम पुरस्कार 2100 रुपए और द्वितीय पुरस्कार 1100 रुपए रखी गई है। और समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि इस समारोह में हिस्सा  लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म