कोलारस नगर के नगर परिषद अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता रविन्द्र शिवहरे को एक व्यक्ति द्वारा मोबाईल पर फोन लगा कर अबैध रूप से रूपयो की मांग की गई एवं न देने के एवज में जान से मारने की धमकी दी गई। रविन्द्र शिवहरे कोलारस नगर पालिका में विगत 15 वर्षो से अध्यक्ष पद पर आसीन होने के साथ एक व्यापारी भी है जानकारी के अनुसार रविन्द्र शिवहरे पुत्र माताप्रसाद शिवहरे निवासी तारकेश्वरी कॉलोनी शिवपुरी मंगलवार को अपने निवास पर खाना खाकर बैठे थे 20 अगस्त की रात्री करीब 9:30 बजे एक अज्ञात नम्बर से फोन आया जिस पर व्यक्ति द्वारा अपना नाम सत्येन्द्र राणा बताया गया एवं उक्त व्यक्ति शिवहरे से पैसो की मांग करने लगा। जिस पर शिवहरे ने उक्त व्यक्ति से पूछा कि वह कौन है और किस कारण से रूपये मांग रहा है जिस पर आरोपी ने शिवहरे को धमकाते हुये कहा कि वह शान्ती से रूपये बताये गये स्थान पर पहुंचा दे नही तो वह शिवहरे को जान से मार देगा। जिस पर शिवहरे द्वारा कॉल काट कर मोबाईल बंद कर लिया गया और बुधवार को फरियादी शिवहरे ने एस.पी. राजेश चंदेल को मोबाईल पर आ रहे धमकी भरे कॉल की जानकारी दी। जिस पर एस.पी. द्वारा तुरन्त एक्शन लेते हुये मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश देहात पुलिस को दिये। जिस पर पुलिस ने मामले में संदेही सत्येन्द्र राणा के खिलाफ भादबि की धारा 507,्र 506 के तहत प्रकरण पजीवद्घ कर लिया गया है। सूत्रो के अनुसार हालहि में रविन्द्र शिवहरे के भाई बालगोविंद शिवहरे का करैरा में जमीनी विवाद चल रहा है हो सकता है धमकी देने बाला व्यक्ति उस घटना क्रम से संबंध रखता हो या फिर शिवहरे के रिश्तेदारो का शराब का कारोबार उत्तर प्रदेश में भी संचालित होता है हो सकता है वह व्यक्ति उस शराब के कारोबार से इनसे विरोध रखता हो।
रविन्द्र शिवहरे का कहना है कि मैं किसी सत्येन्द्र राणा नाम के व्यक्ति को नही जानता उसने मुझसे रूपयो की मांग की लेकिन कितने रूपये यह उसने नही बताया।
Tags
कोलारस
