दीपक बत्स, अनंत सिंह जाट कोलारस- कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली अनेक ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार ना तो कोई रोकने वाला है जिसके चलते भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं और सरपंच सचिव रोजगार सहायक जमकर लूटपाट करने में लगे हुए हैं कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बसाई में आवास योजनाकीकुटीरेगरीबों को नहीं मिल सकी परंतु इसकी राशि अवश्य निकाल ली गई है और आवास योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को एक लाख बीस हजार रूपये दिए जाते हैं यह राशि पहली किस्त 25000 दूसरी किस 40000 तीसरी किस्त 40000 चोथी पांचवी किस्त 15000 की आती है ग्राम पंचायत बासाई के करीब दो दर्जन हितग्राहियों को आवास स्वीकृत हुए और ग्राम पंचायत बासाई के सचिव रोजगार सहायक ने जनपद पंचायत में हितग्राहियों के दस्तावेजों में हेरफेर कर उनके बैंक खातों के स्थान पर अन्य लोगों के बैंक खाते का नंबर जोड़ दिया जिसका परिणाम यह हुआ कि उक्त हितग्राहियों के पास बैंक खातों में एक भी पैसा नहीं पहुंचा सारा पैसा अपात्र लोगों के खातों में चालाकी के साथ फर्जीवाड़ा करडालदियाहै ग्राम पंचायत बासाई की कविता सविता रानी उम्मेद ने बताया कि उन्हेकुटीरे मिली लेकिन उसकी राशि उन्हें आज तक नहीं मिली है जबकि कि वह कई बार शिकायत कर चुके हैं जबकि उनकी राशि सरपंच सचिव रोजगार सहायक ने हड़प कर हजम कर ली है इसी तरह ग्राम पंचायत डोडयाई के अनेक आदिवासी भी बीते रोज मंगलवार की शाम को जनपदपचायतके सीईओकेपास पहुंचे और उन्होंने शिकायत की ऐसा एक और मामला ग्राम पंचायत खेरोना के करमई गांव का आया था गांव के आदिवासी सहित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवास योजना की शिकायत की जिसमें उन्होंने बताया कि हमारी कुटीर स्वीकृत हो चुकी हैं परंत सरपंच सहितरोजगार सहायक द्वारा हम पर दबाव बनाया जा रहा है कि तुम्हारी कुटीर ओं को हम ही बनवा एंगे नहीं तो निरस्तकरा दी जाएंगी कुल मिलाकर कोलारस जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली अधिकांश ग्राम पंचायतों में फर्जीवाड़ा चल रहा है ऐसा नहीं है कि जनपद में पदस्थ आला अधिकारियों सहित इससे संबंधित कर्मचारी को पता नहीं है यह सब साठगांठ के चलते ही किया जा रहा है ग्राम पंचायतों में अनेक दिनों से पदस्थ सचिव रोजगार सहायक जमकर मनमानी करने में जुटे हुए हैं ग्राम पंचायत झाड़े लमें भी रोजगार सहायक ने अपने रिश्तेदारों को तक कुटीरेस्वीकृत करा दी और कुटीर स्वीकृत कराने के एवज में रुपए तक मांगे जा रहे हैं ऐसी अनेक शिकायतें आला अधिकारियों के पास पहुंची परंतु आला अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक शांत बैठे हुए हैं जिसके चलते जरूरतमंद लोग आवास योजना का लाभ पाने से वंचित हो रहे हैं अब देखना यह है कि इन तीनों ही मामले में क्या कार्रवाई की जाती है या फिर शिकायतों को ठंडे बस्ते में पहले की तरह डाल दिया जाएगा यह तो आनेवाला वक्त ही बता पाएगा
भाजपा विधायक रघुवंशी ने जिला पंचायत सीईओ से कहां सरपंच सचिव ने पीएम आवास की राशि हड़प ली है आप क्या कार्यवाही कर रहे हैं
भाजपा के कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भी जिला पंचायत सीईओ को दिए ज्ञापन में आवास योजना में चल रहे भ्रष्टाचार से अवगत कराया जिसमें उन्होंने बताया कि मेरे क्षेत्र में स्थित ग्राम सेंमरी में ग्रामीणों के पीएम आवास नहीं बन रहे हैं सरपंच सचिवने रुपया निकाल लिया है इसे लेकर जिला पंचायत सीईओ से मिले और जांच की बात कही थी लेकिन आज तक इन दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं की है विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने सीईओ को बताया कि मैंने स्वयं आपको ऐसी ग्राम पंचायतों की शिकायत की है जिनके द्वारा 30 और 40 40 लाख रुपए तक की गड़बड़ी की है और सबूत के तौर पर कागज भी सोफेहैं परंतु इनके विरुद्ध कार्यवाही नहीं हो रही है सीईओ एचपी वर्मा ने कहा कि हम जांच करा रहे हैं उन्होंने उनके गृह ग्राम गिदौरा में हुए भ्रष्टाचार की भी चर्चा की
इनका कहना है
गरीबों को घर तक नहीं मिल रहे हैं और उन्हें खुले में आसमान के नीचे जैसे तैसे गुजर-बसर करना पड़ रहा है बारिश के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों को साथ लेकर मैं जिला पंचायत पहुंचाजिला पंचायत सीईओ को शिकायती आवेदन दिया विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में आवास योजना में जमकर फर्जीवाड़ा चल रहा है मैं फर्जीवाड़ा होने नहीं दूंगा
वीरेंद्र रघुवंशी
भाजपा विधायक कोलारस
Tags
कोलारस