भगवान पार्श्वनाथ के मोक्षकल्याणक पर चढ़ाया गया निर्वाण लाड़ू


कोलारस। कोलारस नगर के श्री चन्द्रप्रभ दि. जैन मन्दिर पर जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मोक्षकल्याणक पर्व के अवसर जैन साधर्मीजनों द्वारा पूजन विधान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निर्वाण लाड़ू चढ़ाकर भगवान का गुणानुवाद किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए जैन मिलन कोलारस के अध्यक्ष वीर सौरभ जैन ने बताया कि जैन धर्म के तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ ने श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन तीर्थराज सम्मेद शिखर जी से निर्वाण पद प्राप्त किया था। जैन धर्मावलंबियों द्वारा इस दिन को बड़ी ही श्रद्धा भक्ति के साथ महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। आज कोलारस नगर के श्री चन्द्रप्रभ दि. जैन पंचायती मन्दिर पर समाज के साधर्मीजनों द्वारा बड़े ही भक्तिभाव से संगीतमय पूजन विधान कर निर्वाण लाड़ू चढ़ाकर मोक्षकल्याणक महोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान पार्श्वनाथ  का अभिषेक एवं शांतिधारा उपस्थित श्रद्धालुजनों द्वारा किया गया। जिसमें सौरभ जैन, सन्मति जैन द्वारा प्रथम अभिषेक एवं बबलेश जैन, सोनू जैन को शांतिधारा की गई। इसके उपरांत संगीतकार सुनील जैन की मधुर स्वरलहरियों के साथ उपस्थित सामर्धीजनों ने भगवान का पूजन विधान कर भक्तिभाव के साथ निर्वाण लाड़ू समर्पित कर भगवान पार्श्वनाथ का गुणानुवाद किया।
कार्यक्रम में संस्था के वीर जीवंधर जैन, विमल जैन, सुशील जैन, सुनील जैन, प्रतीक जैन, अजय जैन, अनेकांत जैन, डाॅ. महावीर जैन, शांति सेठ, सोनू जैन, भगवतीप्रसाद जैन, महेन्द्र जैन आदि सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म