हरीश भार्गव- हार्दिक गुप्ता-कोलारस-बदरवास-कोलारस-कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत आने बाले पांच थाना एवं एक चौकी को मिला कर कोलारस अनुविभाग के अंतर्गत पुलिस सहायता के छ: केन्द्र कोलारस में मौजूद है जिनमें से तेन्दुआ पुलिस थाने पर कुछ माह पूर्व अरविंद चौहान थाना प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे है वहीं इसी क्रम में लुकवासा पुलिस चौकी का पदभार भी कुछ माह पूर्व ही रामेश्वर शर्मा ने संभाला है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किये गये नये आदेश शनिवार की मध्य रात्री को जारी किये गये जिसके क्रम में कोलारस थाना प्रभारी की कमान सबसे पहले सोमवार की सुबह सतीश सिंह चौहान संभाल कर कोलारस से पिछोर के लिए रवाना हो गये। उनके बाद बदरवास थाने की कमान राजवीर कटारे ने सोमवार की दोपहर संभाली इसी क्रम में इंदार पुलिस थाने की कमान सव इंस्पेक्टर पूरन शर्मा ने संभाली तथा सोमवार की देर शाम रन्नौद पुलिस थाने की कमान कैलाशनारायण शर्मा ने संभाली कुल मिला कर कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा की नई टीम ने सोमवार की शाम तक अपने अपने थानो की कमान संभाली मंगलवार को पिछोर में पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद बुधवार से कोलारस परगने के सभी थाना प्रभारी विधिवत रूप से काम काज प्रारंभ करेगे।
Tags
कोलारस
